{"_id":"61d090719ad71d3ff66a3932","slug":"bulandshahr-news-bulandshahr-news-gbd23206570","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: पूर्व विधायक दबंग गुड्डू पंडित ‘साइकिल’ पर हुए सवार, घर वापसी होने पर सपा कार्यकर्ताओं ने फूल माला पहनाकर किया स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: पूर्व विधायक दबंग गुड्डू पंडित ‘साइकिल’ पर हुए सवार, घर वापसी होने पर सपा कार्यकर्ताओं ने फूल माला पहनाकर किया स्वागत
Sat, 01 Jan 2022 11:03 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, बुलंदशहर
अमर उजाला ब्यूरो, बुलंदशहर
Published by: गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jan 2022 11:03 PM IST
सार
सपा पार्टी में पुन वापसी होने पर अब आगामी विधानसभा चुनाव में वह डिबाई विधानसभा सीट से संभावित प्रत्याशी हो सकते हैं।
विज्ञापन
गुड्डू पंडित को स्वागत करते सपा कार्यकर्ता।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बुलंदशहर के पूर्व विधायक भगवान शर्मा उर्फ गुड्डू पंडित ने शनिवार को दिल्ली में सपा के राष्ट्रीय महासचिव और राज्य सभा सांसद रामगोपाल यादव के समक्ष समाजवादी पार्टी में शामिल हुए। पार्टी में शामिल होने के बाद जिला कार्यालय पहुंचने पर पूर्व विधायक का फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया।
विज्ञापन
डिबाई विधानसभा सीट से वर्ष 2007 में और वर्ष 2012 में भगवान शर्मा उर्फ गुड्डू पंडित विधायक रह चुके है। पूर्व में बसपा इसके बाद समाजवादी पार्टी में विधायक रहे। वहीं, 2017 में विधानसभा चुनाव के दौरान रालोद से सदर सीट पर विधानसभा चुनाव लड़ा। इस दौरान उन्हें करारी हार का सामना करना पड़ा। शहर आगमन पर कार्यकर्ताओं द्वारा फूल-माला पहनाकर स्वागत किया गया।
विज्ञापन
वहीं, सपा के जिला कार्यालय पर स्वागत किया गया। सपा पार्टी में पुन वापसी होने पर अब आगामी विधानसभा चुनाव में वह डिबाई विधानसभा सीट से संभावित प्रत्याशी हो सकते हैं। इसके लिए वह पिछले काफी समय से प्रचार-प्रसार में भी जुटे हुए हैं। वहीं, कुछ अन्य लोगों द्वारा भी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की गई।
विज्ञापन