फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahr news

परमवीर चक्र विजेता योगेंद्र का किया भव्य स्वागत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jan 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
bulandshahr news
गुलावठी में शनिवार को कारगिल हीरों योगेंद्र सिंह यादव रोड शो के दौरान लोगों का अभिवादन करते हुए। - फोटो : BULANDSHAHR
परमवीर चक्र विजेता योगेंद्र का किया भव्य स्वागत
विज्ञापन

गुलावठी। कारगिल युद्ध में सीने पर दुश्मन की गोलियों से छलनी होने के बावजूद उनका मुकाबला करने वाले परमवीर चक्र विजेता योगेंद्र यादव सेवानिवृत्त हुए हैं। उनकी सेवानिवृत्ति पर सम्मान के तौर पर क्षेत्र में शनिवार को रोड शो का आयोजन किया गया। जिसमें भारी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद नजर आए। साथ ही उन्होंने अपने संबोधन में खासतौर पर युवाओं को सेना और देश के प्रति समर्पित होने का आह्वान भी किया।
कारगिल युद्ध में योगेंद्र सिंह यादव ने अदम्य साहस दिखाते हुए टाइगर हिल पर तिरंगा फहराया था। योगेंद्र यादव को 19 गोलियां लगी थीं। उन्हें सेना के सर्वोच्च सम्मान परमवीर चक्र से नवाजा गया था। वह आनरेरी कैप्टन के पद से रिटायर हुए हैं। गुलावठी के गांव औरंगाबाद अहीर में परमवीर चक्र विजेता योगेंद्र यादव का सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया। उससे पहले सेवानिवृत्त होने के बाद योगेंद्र सिंह यादव के पैतृक गांव लौटने पर गुलावठी एवं गांव भटौना, कुरली, औरंगाबाद अहीर में रोड शो निकाला गया। स्थानीय शहीद स्मारक पर एमएलसी जितेंद्र यादव, पालिकाध्यक्ष काले खां कुरैशी, सहकारी गन्ना समिति के चेयरमैन सुनील यादव, सपा नेता तरूण अग्रवाल, प्रख्यात कवि डॉ.अर्जुन सिंह शिशौदिया, आदेश चौहान आदि ने उनका स्वागत किया। औरंगाबाद अहीर में कार्यक्रम के दौरान योगेंद्र यादव ने सर्वप्रथम कार्यक्रम के लिए जनता का आभार जताया। कार्यक्रम में वैदिक इंटर कॉलेज औरंगाबाद अहीर के प्रधानाचार्य सुरेंद्र सिंह यादव, ब्लॉक प्रमुख पति सुनील यादव, कमल यादव, डॉ.परिचय अग्रवाल, बीडीसी अमित यादव, कृष्णपाल सिंह प्रधान सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

दिल्ली से आए 35 राइडर्स ने की रोड शो की अगवानी
गांव औरंगाबाद अहीर निवासी परमवीर चक्र विजेता योगेंद्र यादव के रोड शो की अगवानी दिल्ली से आए सेना के 35 राइडर्स ने की। राइडर्स बुलेट मोटरसाइकिल पर चल रहे थे तथा उनके हाथों में तिरंगा था। डीजे पर देशभक्ति के गीत चल रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed