{"_id":"61d08e4e5d31fe25da6c9791","slug":"bulandshahr-news-bulandshahr-news-gbd232064996","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन की चपेट में आने से कार चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन की चपेट में आने से कार चालक की मौत
विज्ञापन
योगेंद्र कुमार सक्सेना का फाइल फोटो।
- फोटो : BULANDSHAHR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रेन की चपेट में आने से कार चालक की मौत
बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र में नुमाइश फ्लाईओवर के निकट रेलवे क्रासिंग पार कर रहे साइकिल सवार योगेंद्र कुमार मेरठ से खुर्जा जा रही पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आ गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की, साथ ही परिजनों को सूचित किया। हादसे के बाद से मृतक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
कोतवाली नगर क्षेत्र के मोहल्ला साठा निवासी योगेंद्र कुमार सक्सेना कार चालक थे। बताया गया कि शनिवार सुबह वह घर से साइकिल लेकर ड्यूटी पर जाने के लिए निकले थे। जब वह नुमाइश फ्लाईओवर के निकट रेलवे क्रासिंग को पार कर रहे थे। उसी दौरान मेरठ की ओर से खुर्जा जा रही पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आ गए। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मृतक की शिनाख्त की और फोन पर परिजनों को सूचना दी। मृतक के परिजनों का कहना था कि सुबह वह घर से कुछ देर में ही घर आने की बात कही थी। सीओ सिटी शशांक सिंह ने बताया कि पैसेंजर ट्रेन से टकराने के बाद हादसा हुआ है।