फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahr news

सरेराह युवती से छेड़छाड़, विरोध पर भाई को पीटा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 25 Dec 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
bulandshahr news
सरेराह युवती से छेड़छाड़, विरोध पर भाई को पीटा
विज्ञापन

बुलंदशहर। घर से भाई के साथ निकली युवती के साथ तीन युवकों ने छेड़छाड़ की। साथ ही विरोध करने पर आरोपियों ने उसके भाई की पिटाई कर दी। शोर शराबा होने पर एकत्रित हुए लोगों ने आरोपियों को पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया। नगर कोतवाली पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
नगर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी युवती ने तहरीर देकर बताया कि शुक्रवार रात करीब नौ बजे वह अपने भाई के साथ डीएवी फ्लाईओवर की ओर से घर जा रही थी। लेकिन, रास्ते में तीन आरोपी शोहदों ने उन्हें रोक लिया। आरोपियों ने पीड़िता के साथ अभद्रता करते हुए छेड़छाड़ करनी शुरू कर दी। पीड़िता व उसके भाई ने जब विरोध किया तो आरोपियों ने उसके भाई के साथ मारपीट कर दी। शोर शराबा होने पर लोगों को एकत्र होते हुए देख आरोपी भागने की कोशिश करने लगे। लेकिन, उन्हें लोगों ने दबोच लिया। जिनकी शिनाख्त विक्की, सोनू और बबलू निवासी मौसमगढ़ थाना कोतवाली देहात के रुप में हुई। लोगों ने तीनों आरोपियों की जमकर पिटाई कर दी। हालांकि, सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने रात में ही तीनों को हिरासत में ले लिया है। साथ ही तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

निष्क्रिय हुआ एंटी रोमियो दल
जनपदभर में सभी थानों पर एंटी रोमियो दल की स्थापना करीब चार वर्ष पूर्व की गई थी। शुरूआती दौर में तो इस टीम ने प्रमुखता से काम किया। लेकिन, अब यह टीम निष्क्रिय होती नजर आ रही है। खासतौर पर इस टीम का काम स्कूल, कॉलेज व सार्वजनिक स्थलों पर सिविल ड्रेस में रहकर महिलाओं, युवतियों और छात्राओं के साथ छेड़छाड़ करने वाले शोहदों को पकड़ना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed