{"_id":"61b4f62e30c096121618ff31","slug":"bulandshahr-news-bulandshahr-news-gbd2308746183","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुलंदशहर : परिणय सूत्र में एक साथ बंधे 429 जोड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुलंदशहर : परिणय सूत्र में एक साथ बंधे 429 जोड़े
विज्ञापन
नुमाइश प्रदर्शनी में आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में उपस्थित दूल्हा और दुल्हन।
- फोटो : BULANDSHAHR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुलंदशहर : परिणय सूत्र में एक साथ बंधे 429 जोड़े
बुलंदशहर। नगर के नुमाइश मैदान में शनिवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत वृहद सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन हुआ। इस दौरान 429 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे। इनमें 337 जोड़ों ने फेरे लिए, जबकि 92 जोड़ों का निकाह हुआ। इन सभी को प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने आशीर्वाद दिया।
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत शासन से इस बार 700 विवाह करवाने का लक्ष्य मिला था। लेकिन विभाग को 534 शादी करवाने के लिए ही आवेदन प्राप्त हुए। समारोह में 429 जोड़े ही शामिल हो सके। प्रत्येक शादी पर 51 हजार रुपये खर्च किए गए। शादी करवाने वाले जोड़ों को चांदी की पायल, बिछुआ, कंबल, शॉल, कूकर, डिनर सेट, लड़के के लिए गर्म सूट का कपड़ा और वधू के लिए लहंगा और सूट आदि सामान दिया गया। पंडितों ने फेरों की रस्म पूरी करवाई, जबकि काजी ने निकाह पढ़ा और शादी करवाने वालों ने एक-दूसरे को कबूल किया। सभी नवविवाहित जोेड़ों को डीएम चंद्र प्रकाश सिंह, एसएसपी संतोष कुमार सिंह, सीडीओ अभिषेक पांडेय के अलावा भाजपा से सदर विधायक उषा सिरोही, डिबाई विधायक अनीता लोधी आदि ने सुखमय जीवन का आशीर्वाद दिया। जिला समाज कल्याण अधिकारी नागेंद्र पाल सिंह ने बताया कि समारोह में वर-वधू के साथ आए परिजनों और बरातियों आदि के लिए भोजन आदि की भी व्यवस्था की गई।
कार तो कोई बाइक से विदा हुए वर-वधू
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 429 जोड़ाें की शादी में शासन की ओर से 2,18,79000 रुपये खर्च किए गए। प्रति शादी पर 51 हजार रुपये खर्च किए गए। इसमें से 35 हजार की राशि उस लड़की के खाते में जमा करवाए गए, जिसकी शादी थी। 10 हजार रुपये का जरूरी सामान दिया गया। साथ ही छह हजार रुपये विवाह समारोह के नाम पर खर्च किए गए। शादी में आए सभी लोग खुशी दिखाई दिए और वर-वधू को कोई कार में तो कोई बाइक पर लेकर विदा हुआ।
विज्ञापन
सोशल डिस्टेंसिंग का नहीं हुआ पालन
एक ओर जहां कोरोना के नए स्वरूप ओमिक्रॉन को लेकर सख्ती बरती जा रही है। साथ ही इससे बचाव के लिए लगातार जांच की जा रही है। वहीं, सामूहिक विवाह समारोह के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं हुआ। अधिकतर लोग बिना मास्क के ही शामिल हुए। यहां तक की आयोजकों की ओर से भी सैनिटाइज और मास्क उपलब्ध नहीं करवाए गए।