फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahr news

पूर्व ब्लॉक प्रमुख पर जानलेवा हमला मामला : 24 घंटे में 18 स्थानों पर दबिश

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 12 Dec 2021 12:27 AM IST
विज्ञापन
bulandshahr news
पूर्व ब्लॉक प्रमुख पर जानलेवा हमला मामला : 24 घंटे में 18 स्थानों पर दबिश
विज्ञापन

बुलंदशहर। पूर्व ब्लॉक प्रमुख हाजी यूनुस पर हुए जानलेवा हमले की घटना में फरार हमलावरों और इनामी नामजद आरोपियों की तलाश में पुलिस टीम की दबिश जारी है। बीते 24 घंटे के दौरान पुलिस टीम ने 18 से अधिक स्थानों पर दबिश दी। लेकिन कोई खास सफलता हाथ नहीं लग सकी। घटना के छह दिन बाद भी पांच नामजद आरोपी और छह हमलावर फरार चल रहे हैं।

गौरतलब है कि 5 दिसंबर को कोतवाली देहात के गांव भाईपुरा से एक शादी समारोह से लौटने के दौरान रालोद नेता एवं पूर्व ब्लॉक प्रमुख हाजी यूनुस की गाड़ियों के काफिले पर बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं थी। घटना में गोली लगने से गाड़ी सवार खालिद की मौत हो गई थी, जबकि पांच अन्य घायल हो गए थे। एसएसपी ने घटना में नामजद छह में से पांच आरोपियों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। शुक्रवार रात को पुलिस टीम द्वारा बुलंदशहर, सिकंदराबाद समेत दिल्ली में कई स्थानों पर दबिश दी गईं। इसके अलावा हमलावरों की तलाश में उनके रिश्तेदारों के घरों पर भी दबिश दी जा रही है। पुलिस की जांच में रालोद नेता पर हमले में सात बदमाशों के शामिल होने का पता चला था। इनमें से मुख्य शूटर लखन निवासी सिकंदराबाद को पुलिस द्वारा घायलावस्था में गिरफ्तार किया जा चुका है। सभी शूटरों को चिह्नित किया जा चुका है, जिनकी तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। पुलिस के मुताबिक, जल्द ही सभी हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed