{"_id":"61803f8e3ffdca0ed97fc412","slug":"bulandshahr-news-bulandshahr-news-gbd228740041","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब मोबाइल वैन से भी लगेंगे टीके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब मोबाइल वैन से भी लगेंगे टीके
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब मोबाइल वैन से भी लगेंगे टीके
बुलंदशहर। नगर क्षेत्र में कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण से वंचित चल रहे लोगों के लिए एक अच्छी खबर है। केंद्र तक न पहुंचने वाले लोगों के लिए विभाग जल्द ही दो मोबाइल टीकाकरण वैन चलाने वाला है। दिवाली बाद नगर में मोबाइल टीकाकरण वैन चलाने के लिए विभाग तैयारियों में जुट गया है।
कोरेाना से बचाव को जिले के 81 केंद्रों पर रविवार को छोड़कर अन्य दिनों में टीका लगाया जा रहा है। शुरुआत में जहां टीका लगवाने के प्रति लोगों में अधिक उत्साह रहा तो अब धीरे-धीरे लोगों का यह उत्साह कम होता जा रहा है। पहला टीका लगवाने के बाद दूसरा टीका लगवाने से वंचित चल रहे लोगों को केंद्र पर बुलाने के लिए विभागीय कर्मी लगातार प्रयासरत है और फोन कॉल कर-करके केंद्र पर पहुंच दूसरा टीका लगवाने की अपील कर रहे है। इसके बावजूद काफी संख्या में लोग दूसरा टीका लगवाने नहीं पहुंच पा रहे हैं। ऐसे लोगों के पास विभाग ने टीकाकरण केंद्र को घर तक पहुंचाने के लिए योजना बनाई है। जिससे दूसरा टीका लगवाने के साथ एक भी टीका न लगवा सके लोगों को टीका लगाया जा सके। अफसरों के अनुसार मोबाइल टीकाकरण वैन को सूचना मिलने पर संबंधित क्षेत्र में भेजा जाएगा। इसके लिए जल्द ही हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया जाएगा। साथ ही एक से अधिक यानी आठ से अधिक लोगों के एक स्थान पर होने पर वैन को भेजा जाएगा।