फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahr news

व्यवस्था हुई धड़ाम: कालाआम से लेकर भूड़ तक रहा जाम ही जाम

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 02 Nov 2021 12:54 AM IST
विज्ञापन
bulandshahr news
व्यवस्था धड़ाम : कालाआम से लेकर भूड़ तक जाम ही जाम
विज्ञापन

बुलंदशहर। बाजारों में त्योहार की रौनक नजर आ रही है। लोग भी बाजार में खरीदारी करने पहुंच रहे हैं। जिसके चलते बाजारों में व सड़कों पर काफी लोग नजर आ रहे हैं। बाजाराें में भीड़ को नियंत्रित करने व जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए सारे इंतजाम फेल नजर आ रहे हैं। सोमवार को बाजार और शहर के मुख्य चौराहों पर दिन भर वाहनों की कतारें जाम में उलझीं नजर आईं। खासतौर पर शहर के कालाआम चौराहे से लेकर भूड़ तक करीब एक किलोमीटर तक जाम ही जाम नजर आया। जाम का मुख्य कारण शहर में सड़कों पर अतिक्रमण और बेतरतीब खड़े वाहन हैं, लेकिन इस ओर किसी का कोई ध्यान नहीं है।

नगर क्षेत्र का अंसारी चौक से खुर्जा बस अड्डे वाला मार्ग भी व्यस्ततम मार्गों में से एक है। सड़क पर डिवाइडर लगा दिया गया है। इसके बावजूद यहां जाम की स्थिति से निजात पाना लोगों के लिए दूभर नजर आ रहा है। सोमवार दोपहर करीब 12.31 बजे से करीब दो घंटे तक यहां जाम की भीषण स्थिति रही। नगर क्षेत्र का कालाआम चौराहा सबसे व्यस्त चौराहा है। यहां यादगार पुलिस चौकी के अलावा यातायात पुलिस की भी पिकेट बनी हुई है। इसके बावजूद चौराहे पर यातायात को नियंत्रण में करना पाना खाकी के लिए चुनौती साबित हो रहा है। खासतौर पर वर्तमान में चौराहे पर सीवर लाइन बिछाने का कार्य चल रहा है। जिससे यातायात बुरी तरह प्रभावित है। सोमवार दोपहर करीब 12.40 बजे भी यहां जाम से लोगों की हालत खस्ता नजर आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed