{"_id":"617d89a409e03b44d132c71f","slug":"bulandshahr-news-bulandshahr-news-gbd22862608","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुखार से दो बच्चों समेत चार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुखार से दो बच्चों समेत चार की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुखार से दो बच्चों समेत चार की मौत
ऊंचागांव/औरंगाबाद/शिकारपुर। जनपद में बुखार से होनेे वाली मौतों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रही हैं। पिछले चौबीस घंटे के दौरान बुखार से दो बच्चे समेत चार लोगों की मौत हो गई। औरंगाबाद के गांव रतनपुर निवासी एक युवक की शुक्रवार रात बुखार के चलते उपचार के दौरान दिल्ली के अस्पताल में मौत हो गई। वहीं, शिकारपुर में बुखार से ग्रसित महिला ने शनिवार को दम तोड़ दिया।
ऊंचागांव के गांव रघुनाथपुर में दो दिन में दो बच्चे आर्यन (7) और पंकज (16) की बुखार की चपेट में आने से मौत हो गई। ग्रामीणों ने बताया कि गांव के घर-घर मे लोग बीमार हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव मे कीटनाशक का छिड़काव और साफ सफाई पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। सीएचसी प्रभारी डॉ. पीयूष त्रिपाठी ने बताया कि 27 अक्टूबर को गांव में कैंप लगाया गया था। जिसमें 127 लोगों की जांच की गई थी। अब एक घटना सामने आई है, गांव में दोबारा कैंप लगाकर मरीजों की जांच कर उपचार दिया जाएगा। औरंगाबाद-जहांगीराबाद मार्ग स्थित गांव रतनपुर निवासी गुलाब सिंह लोधी का 25 वर्षीय पुत्र प्रवेश नोएडा की एक प्राइवेट कंपनी में रहकर नौकरी करता था। परिजनों के अनुसार करीब 10 दिन पहले उसे बुखार आया। उसका उपचार कस्बे और बुलंदशहर के अस्पताल में कराया गया। चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर के लिये रेफर कर दिया। जहां उसने देर रात उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। जहांगीराबाद सीएचसी प्रभारी आशीष मुदगल ने बताया बुखार से मौत का मामला उनके संज्ञान में नही है। टीम भेजकर जांच कराई जा रही है। वहीं, शिकारपुर क्षेत्र के गांव कैलावन निवासी श्यौराज सिंह ने बताया कि उसकी 44 वर्षीय पत्नी सावित्री करीब 15-16 दिन से बुखार से पीड़ित थी। जिसका उन्होंने शिकारपुर, जहांगीराबाद, बुलंदशहर और दिल्ली में इलाज कराया, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। शुक्रवार को चिकित्सकों ने उसे घर भेज दिया था। शनिवार को घर पर उसकी मौत हो गई।