फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahr news

भाकियू नेता मांगेराम त्यागी सड़क हादसे में घायल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 16 Oct 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
bulandshahr news
भाकियू नेता मांगेराम त्यागी सड़क हादसे में घायल
विज्ञापन

सिकंदराबाद। सड़क दुर्घटना में भारतीय किसान यूनियन के एनसीआर चीफ सेक्रेटरी मांगेराम त्यागी घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उनका उपचार कराया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

मांगेराम त्यागी ने बताया कि वह मानपुर निवासी अपने दोस्त सुरेंद्र चौधरी के साथ कार से शनिवार देर शाम गाजीपुर बॉर्डर जा रहे थे। जैसे ही वह औद्योगिक क्षेत्र में नवीन फल एवं सब्जी मंडी के पास पहुंचे तो उनके बराबर में चल रहा ट्रक अचानक अनियंत्रित हो गया और उनकी कार में साइड मार दी। इसी दौरान पीछे से आ रहे ट्राले ने कार में टक्कर मार दी। उनकी कार दोनों ट्रकों के बीच में फंसने के कारण पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में उनके सिर में चोट आई है, जबकि उनके साथी सुरेंद्र चौधरी को गुम चोट आई है। कोतवाली प्रभारी जयकरण सिंह ने बताया कि किसान नेता को प्राथमिक उपचार के लिए सीएचसी ले जाया गया, जहां उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed