फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahr news

लखनऊ में शूटरों ने जीता गोल्ड-सिल्वर मेडल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 04 Oct 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
bulandshahr news
धमैड़ा रोड स्थित शूटिंग रेंज पर मौजूद लखनऊ से लोटे शूटर। - फोटो : BULANDSHAHR
लखनऊ में शूटरों ने जीता गोल्ड-सिल्वर मेडल
विज्ञापन

बुलंदशहर। लखनऊ में आयोजित हुई छह दिवसीय शूटिंग प्रतियोगिता में जिले के शूटर खिलाड़ियों ने गोल्ड और सिल्वर मेडल जीता। रविवार को नगर पहुंचने पर खिलाड़ियों का स्वागत किया गया। प्रतियोगिता में जीरो कूल इंडोर शूटिंग और द्रोणाचार्य शूटिंग रेंज के खिलाड़ी शामिल हुए थे।
धमेड़ा अड्डा निवासी जीरो कूल शूटिंग रेंज के कोच मनीष चौधरी ने बताया कि लखनऊ की नादर गंज शूटिंग रेंज पर छह दिवसीय 44वीं उप्र शूटिंग प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें प्रदेशभर के 2500 से अधिक शूटरों ने प्रतिभाग किया। इसमें एकेडमी के 35 शूटर भी शामिल हुए। प्रतियोगिता में रोहित चौधरी ने 10 मीटर एयर पिस्टल आईएसएसएफ जूनियर वर्ग में गोल्ड मेडल, 50 मीटर फ्री पिस्टल एनआर वर्ग में सिल्वर मेडल और रिषभ कुमार ने 10 मीटर एयर पिस्टल आईएसएसएफ यूथ वर्ग में सिल्वर मेडल जीता। एकेडमी आने पर खिलाड़ियों का स्वागत किया गया।
विज्ञापन

द्रोणाचार्य इंडोर शूटिंग रेंज के भी 50 शूटरों ने प्रतिभाग किया। एकेडमी के कोच राहुल शर्मा ने बताया कि जूनियर वर्क के आईएसएसएफ प्रदर्शन में नगर के जयकांत गिरि ने गोल्ड मेडल, महिला वर्ग में साक्षी राजपूत ने ब्रांज मेडल जीता। बताया कि सभी शूटरों ने गुजरात के अहमदाबाद में होने वाली प्री-नेशनल प्रतियोगिता में स्थान पक्का कर लिया है। विजेता और प्रतिभागी शूटरों का एकेडमी में स्वागत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed