{"_id":"6159f7918ebc3e655f210536","slug":"bulandshahr-news-bulandshahr-news-gbd2270769155","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज के लिए विवाहिता को दिया तीन तलाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दहेज के लिए विवाहिता को दिया तीन तलाक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दहेज के लिए विवाहिता को दिया तीन तलाक
बुलंदशहर। दहेज के लिए एक विवाहिता को तीन तलाक देने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने पति पर तीन तलाक देने और देवर पर छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए एसएसपी को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है।
देहात क्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़िता ने एसएसपी को शिकायत देकर बताया कि करीब तीन साल पहले उसका निकाह दिल्ली के सीलमपुर क्षेत्र निवासी युवक से हुआ था। निकाह में उसके परिजनों ने करीब आठ लाख रुपये खर्च करते हुए पर्याप्त दान दहेज दिया था, किंतु ससुरालीजन उससे संतुष्ट नहीं थे। निकाह के बाद से ही दहेज में कार और एक लाख रुपये लाने का दबाव बनाया जा रहा था। कई बार मायके पक्ष के लोगों ने ससुरालीजनों को समझाया, किंतु उनकी मांग बनी रही। आरोप है कि नौ सितंबर को देवर ने अकेला देखकर छेड़छाड़ की और विरोध करने पर मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। ससुरालीजनों से जब इसकी शिकायत की तो आरोपियों ने उल्टा गाली गलौज करते हुए पिटाई की। इसके बाद पति ने तीन तलाक देते हुए ससुराल से निकाल दिया। एसएसपी ने कोतवाली देहात पुलिस को जांच कर कार्रवाई के आदेश दिए हैं।