{"_id":"6159f7908ebc3e62717800cf","slug":"bulandshahr-news-bulandshahr-news-gbd227076873","type":"story","status":"publish","title_hn":"साजिशन खुदकुशी के प्रयास पर चौकीदार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साजिशन खुदकुशी के प्रयास पर चौकीदार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साजिशन खुदकुशी के प्रयास पर चौकीदार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
बुलंदशहर। नगर के एक स्कूल में चौकीदार के खुदकुशी के प्रयास के मामले में अब रिपोर्ट दर्ज की गई है। स्कूल की प्रधानाचार्या ने साजिशन खुदकुशी का प्रयास करने के मामले में आरोपी चौकीदार के खिलाफ नगर कोतवाली में एफआईआर दर्ज कराई है।
नगर कोतवाली में कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कराते हुए एक स्कूल की प्रधानाचार्या ने आरोप लगाया कि लाल तालाब क्षेत्र निवासी रोहताश को स्कूल में चौकीदारी के लिए नियुक्त किया था। आरोप है कि चौकीदारी के पद पर कार्य करने से आरोपी ने मना कर दिया और किसी बाहरी व्यक्ति को चौकीदार हेतु रखने के लिए दबाव बनाया। 29 जुलाई को आरोपी ने जहरीले पदार्थ का सेवन करने की बात कही। आरोपी चौकीदार को जिला अस्पताल से उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई, किंतु वह निजी अस्पताल में भर्ती हो गया। आरोप है कि चौकीदार ने प्रबंधक एवं प्रधानाचार्य पर दबाव बनाने के लिए जहर खाने का प्रयास किया था, ताकि वह चौकीदार का कार्य करने से बच जाए। सीओ सिटी शशांक सिंह ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर नगर कोतवाली में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।