{"_id":"600f11a78ebc3ef921063434","slug":"bulandshahr-news-bulandshahr-news-gbd2126468115","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिलावटी शराब पकड़ी, तीन तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिलावटी शराब पकड़ी, तीन तस्कर गिरफ्तार
विज्ञापन
मिलावटी शराब पकड़ी, तीन तस्कर गिरफ्तार
बुलंदशहर। जिले में मिलावटी शराब के काले कारोबार को रोकना पुलिस के लिए चुनौती साबित हो रहा है। पुलिस मिलावटी शराब पकड़े के लिए अभियान चलाए हुए है। इसी अभियान के तहत रविवार देर रात जहांगीराबाद और अहार थाना पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर तीन तस्करों को मिलावटी शराब बनाते हुए दबोचा है। इनके पास से मिलावटी शराब व उपकरण बरामद हुए हैं।
एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि जहांगीराबाद थाना पुलिस रविवार देर शाम को क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इस दौरान उन्हें सूचना मिली कि गांव खालौर स्थित आम के बाग में कुछ लोग हरियाणा की शराब को यूपी में बिकने वाली देशी शराब के खाली पव्वों में भर रहे हैं और मिलावटी शराब का निर्माण कर रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी और दो आरोपियों को दबोच लिया। इनकी शिनाख्त सचिन चौहान निवासी मोहल्ला बाजार पुख्ता थाना जहांगीराबाद और गौरव शर्मा निवासी मोहल्ला लोधान थाना जहांगीराबाद के रूप में हुई। मौके से 72 पव्वे मिलावटी शराब, दो कैन में भरी हुई शराब, 24 बार कोड, ढक्कन आदि बरामद किए हैं।
एसएसपी ने बताया कि इसके अलावा अहार थाना पुलिस ने भी मुखबिर की सूचना पर गांव भगवंतपुर में आरोपी श्याम सिंह के घर दबिश दी। यहां पर आरोपी मिलावटी शराब का निर्माण कर रहा था। मौके से 25 पव्वे देशी शराब, 10 पव्वे मिलावटी शराब, यूरिया व अन्य सामान बरामद किया है। तीनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।