फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahr news

दो महिलाओं पर फेंका ज्वलनशील पदार्थ, रिपोर्ट दर्ज

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jan 2020 01:15 AM IST
विज्ञापन
bulandshahr news
दो महिलाओं पर फेंका ज्वलनशील पदार्थ, रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

बुलंदशहर(बीबीनगर)। गुलावठी क्षेत्र में एक मौत में शरीक होकर ऑटो से घर लौट रही दो महिलाओं पर ज्वलनशील पदार्थ डालने का मामला प्रकाश में आया है। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने दोनों महिलाओं को सीएचसी बीबीनगर में भर्ती कराया, जहां से आवश्यक उपचार के बाद दोनों को छुट्टी दे दी गई। पीड़ित महिलाओं के परिजन ने अपने रिश्तेदारों को नामजद कराते हुए थाने में तहरीर दी है। थाना पुलिस ने चार आरोपियों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस प्रथम दृष्टया घटना को संदिग्ध मान रही है।

बीबीनगर थाने में तहरीर देते हुए जनपद हापुड़ के थाना बहादुरगढ़ के ग्राम भैना निवासी साहिल ने बताया कि शुक्रवार को उसकी भाभी गुलिता, गुलफसा, नसीम व एक बच्ची के साथ ऑटो से गुलावठी से अपने गांव लौट रहे थे। बीबीनगर स्याना मार्ग पर सठला से आगे कुछ व्यक्तियों ने ऑटो रुकवाकर ज्वलनशील पदार्थ उनके ऊपर डाल दिया तथा फरार हो गए। घटना की सूचना राहगीरों की मदद से पुलिस कंट्रोल रूम को दी गई। थाना पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच दोनों महिलाओं को सीएचसी में भर्ती कराया जहां से आवश्यक उपचार के बाद दोनों को छुट्टी दे दी गई। वादी साहिल ने अपने रिश्तेदारों सकील, सगीर,आबिद व अरसद को नामजद करते हुए अभियोग पंजीकृत कराया है। बीबीनगर थाना प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार ने बताया कि दोनों पक्ष आपस में रिश्तेदार है तथा दोनों के बीच में पुराना विवाद चला आ रहा है। प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed