{"_id":"5e24b0678ebc3e4ae33fd78a","slug":"bulandshahr-news-bulandshahr-news-gbd192531550","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजियाबाद : घर में घुसकर किशोरी का अपहरण, मां को बंधक बनाकर छोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजियाबाद : घर में घुसकर किशोरी का अपहरण, मां को बंधक बनाकर छोड़ा
Mon, 20 Jan 2020 01:09 AM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
Published by: गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jan 2020 01:09 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : A
देहात कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में घर में घुसकर किशोरी का अपहरण करने और उसकी मां को बंधक बनाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले में तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन
गांव निवासी व्यक्ति ने तहरीर देकर बताया कि बीते 13 जनवरी को उसके घर में उसकी 16 वर्षीय पुत्री व पत्नी मौजूद थी। इस दौरान दबंग प्रवृत्ति के आरोपी कमल, सोनू, अनिल, पिंटू समेत अन्य अज्ञात आरोपी पीड़ित के घर में घुस आए। आरोपियों ने पीड़ित की पत्नी के साथ अभद्रता करते हुए मारपीट की और उसके हाथ पैर बंाध दिए। साथ ही मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। इसके बाद आरोपी वादी की पुत्री का अपहरण कर ले गए। काफी खोजबीन के बाद उसका कहीं कोई सुराग नहीं लग सका है। देहात कोतवाल अखिलेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन