फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahr news

गोवंश की मौत के लिए एडीओ पंचायत और प्रधान होंगे जिम्मेदार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 08 Nov 2019 11:57 PM IST
विज्ञापन
bulandshahr news
गोवंश की मौत के लिए एडीओ पंचायत और प्रधान होंगे जिम्मेदार
विज्ञापन

बुलंदशहर। जनपद की गोशालाओं में लगातार हो रही गोवंश की मौत के मामलों को सीडीओ ने गंभीरता से लिया है। सीडीओ ने शुक्रवार को विकास भवन में एडीओ पंचायत और ग्राम प्रधानों की बैठक लेकर साफ चेतावनी दी कि यदि अब गोवंश की मौत होती है तो वह स्वयं जिम्मेदार होंगे। बैठक में डीपीआरओ सहित कई अधिकारी भी मौजूद रहे।
मुख्य विकास अधिकारी सुधीर कुमार रुंगटा ने एडीओ पंचायत और ग्राम प्रधानों की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि जनपद में सरकार की ओर से संचालित गोशालाओं की जिम्मेदारी हालांकि सभी की है। लेकिन इसमें अहम भूमिका उनकी भी है। सरकार की ओर से गोवंश के चारे आदि व्यवस्थाओं के लिए लगातार राशि जारी की जा रही है। पहले तो इस राशि का सही तरीके से प्रयोग होना चाहिए। किसी भी गोशाला में गोवंश के चारे की कमी नहीं होनी चाहिए। यदि किसी तरह की कोई परेशानी हो रही है तो उसकी जानकारी संबंधित अधिकारी को तत्काल दें। साथ ही गोवंश के बीमार होने पर इसकी सूचना संबंधित क्षेत्र के पशु चिकित्सक को दें, ताकि उसका समय पर इलाज शुरू हो सके। साथ ही प्रयास किया जाए कि गोवंश को किसी तरह से बीमारी से बचाया जाएगा। इसके बावजूद भी यदि किसी गोवंश की मौत हो जाती है तो उसे खुले में ज्यादा समय न छोड़ा जाए। उसे तुरंत दफनाने का काम किया जाए। इसके अलावा यदि गड्ढा खोदने आदि के लिए कोई दिक्कत आती है तो इसके लिए ग्राम प्रधान पंचायत निधि की राशि से यह काम करवा सकता है। गोवंश के संरक्षण को लेकर अब किसी भी तरह की लापरवाही को बर्दाश्त नही ंकिया जाएगा। यदि किसी की लापरवाही सामने आती है तो उसके खिलाफ कार्रवाई भी तय होगी। साथ ही उसे यह लापरवाही के संबंध में अपना स्पष्टीकरण भी देना होगा। जिला पंचायती राज अधिकारी अमरजीत सिंह ने भी ग्राम प्रधानों को आगाह किया कि वह गोवंश के संरक्षण और मौत होने पर उसे दफनाने में किसी तरह की लापरवाही न बरते। यदि धन की कमी आती है तो ग्राम सचिव से संपर्क कर चारा आदि की व्यवस्था करवाएं।
विज्ञापन

आवारा गोवंश को गोशाला पहुंचाने के दिए आदेश
जनपद में गोशालाओं के संचालन की जिम्मेदारी मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी की है। पिछले काफी दिनों से लगातार हो रही गोवंश की मौत और आवारा गोवंश के हमलों से घायल होने और मौत होने के अलावा किसानों की फसल नष्ट होने के मामलों को अब मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी ने काफी किरकिरी होने के बाद अब गंभीरता से लिया है। उन्होेंने उप मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारियों और पशु चिकित्सा अधिकारियों को आदेश जारी किया है कि अब आवारा गोवंश को गोशाला में भिजवाने की व्यवस्था की जाए। वह अपने-अपने क्षेत्र में गोवंश को पकड़ कर गोशाला पहुंचवाने में खंड विकास अधिकारी, ग्राम पंचायत अधिकारी, ग्राम विकास अधिकारी, ग्राम प्रधान, और अधिशासी अभियंता नगर पालिका परिषद एवं नगर पंचायतों का सहयोग भी लें। ताकि गोवंश को गोशाला पहुंचाकर उनके द्वारा किए जा रहे हमलों से होने वाली घटनाओं के अलावा किसानों की नष्ट हो रही फसल को बचाया जा सके। साथ ही उन्होंने चेतावनी दी है कि इस कार्य में किसी भी तरह की लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed