{"_id":"5d6d46668ebc3e93b532aad5","slug":"bulandshahr-news-bulandshahr-news-gbd1836011152","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला और किशोरी ने खुद को लगाई आग, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला और किशोरी ने खुद को लगाई आग, मौत
विज्ञापन
महिला और किशोरी ने खुद को लगाई आग, मौत
डिबाई/अनूपशहर। डिबाई के दानपुर ब्लॉक क्षेत्र के एक गांव निवासी विवाहिता ने गृहक्लेश के चलते खुद को आग लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली। वहीं, दूसरी ओर अनूपशहर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी ने भी सोमवार दोपहर खुद को आग लगा ली। अस्पताल ले जाते समय उसने रास्ते मं ही दम तोड़ दिया। महिला व किशोरी की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
डिबाई की दौलतपुर चौकी क्षेत्र में अनूपशहर रोड स्थित एक गांव निवासी विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में झुलस कर मौत को मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार महिला का अपने परिवार में विवाद चल रहा था। आए दिन गृहक्लेश के कारण परिवार में तनाव बना हुआ था। बताया गया कि इसी गृहक्लेश के चलते सोमवार देर शाम महिला ने खुद पर केरोसिन छिड़क कर आग लगा ली। जिसमें गंभीर रुप से झुलसने के कारण उसकी मौत हो गई। पुलिस मृतका के मायके पक्ष के पहुंचने का इंतजार कर रही है। वहीं, परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
------
अनूपशहर थाना क्षेत्र के गांव सिरौरा निवासी नौरतन सिंह पुत्र सुमेर सिंह ने तहरीर देकर बताया कि सोमवार दोपहर को उसकी 16 वर्षीय पुत्री सुमन व पुत्रवधू घर पर ही मौजूद थी। परिवार के कुछ सदस्य खेतों पर अन्य काम से बाहर गए हुए थे। दोपहर करीब एक बजे उनकी पुत्री सुमन ने खुद को आग लगा ली थी। आग लगाने के कारणों का पता नहीं लग सका है। पुत्रवधू व अन्य लोगों ने शोर शराबा होने पर उसकी आग को बुझाया व अन्य परिजनों को सूचित किया। जिसके बाद परिजन किशोरी को अनूपशहर सीएचसी ले जा रहे थे। लेकिन, रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। पीड़ित पिता ने तहरीर देकर मामले में पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया है। साथ ही किशोरी के द्वारा आत्मदाह का कारण भी अभी तक साफ नहीं हो सका है। किशोरी की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। थाना प्रभारी मिथलेश कुमार गौड़ ने बताया कि मामले में तहरीर मिल गई है। जांच की जा रही है। आत्मदाह का कारण अभी साफ नहीं हो सका है।