{"_id":"5d6d46678ebc3e016308d858","slug":"bulandshahr-news-bulandshahr-news-gbd183557664","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म, हड़पे 3.75 लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म, हड़पे 3.75 लाख रुपये
विज्ञापन
महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म, 3.75 लाख रुपये हड़पे
बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी महिला से दो आरोपियों ने लाखों रुपये हड़प लिए। रुपये वापस मांगने पर आरोपियों ने महिला को बंधक बना लिया और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़िता ने पुलिस से शिकायत की पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद उसने न्यायालय का दरवाजा खटखटाया। न्यायालय के आदेश पर आरोपियों के खिलाफ नगर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
नगर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी महिला ने न्यायालय में याचिका देकर बताया था कि उसके घर पर खुर्जा नगर के गांव निवासी युवक हंसराज उर्फ पप्पू व शांति देवी का आना जाना था। आरोपियों ने पीड़िता से 3.75 लाख रुपये उधार लिए थे। जब उसने रुपये वापस करने का दबाव बनाया तो अप्रैल 2019 में आरोपियों ने उसे हथियारों के बल पर बंधक बना लिया। इस दौरान उनके साथ दो अन्य लोग भी थे। आरोपियों ने पीड़िता के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। साथ ही रुपये मांगने व शिकायत करने पर हत्या की धमकी दी। पीड़िता ने मामले की शिकायत नगर कोतवाली पुलिस व तत्कालीन एसएसपी से भी की थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। जिसके बाद पीड़िता ने न्यायालय का दरवाजा खटखटाया था। नगर कोतवाल अरुणा राय ने बताया कि मामले में दो नामजद समेत दो अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।