{"_id":"5d6c13248ebc3e0175539914","slug":"bulandshahr-news-bulandshahr-news-gbd1834951171","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिन में जल रही स्ट्रीट लाइट, हो रही बिजली की बर्बादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिन में जल रही स्ट्रीट लाइट, हो रही बिजली की बर्बादी
विज्ञापन
खंभों पर झूलते तारों से परेशान हैं हरिश्चंद्रनगर के लोग
बुलंदशहर। नगर के वार्ड 28 में दिन के समय भी स्ट्रीट लाइट खंभों पर जलती रहती हैं। जिससे बिजली की खुलेआम बर्बादी हो रही है। स्ट्रीट लाइट दिन के समय बंद कराने के लिए कॉलोनीवासी मांग कर चुके हैं। वहीं, खंभों पर झूलते तार और अन्य समस्याओं से भी लोगों को जूझना पड़ रहा है। अमर उजाला की टीम रविवार को जब वार्ड में पहुंची तो लोगों ने नालियों पर जाल लगवाने और अन्य समस्याओं के समाधान की मांग की।
पालिका के वार्ड 28 में तीन कॉलोनियां शामिल हैं। वार्ड छोटा होने के बाद भी समस्याओं से जूझ रहा है। वार्ड में नालियों पर लगे जाल जर्जर होने के बाद न लगने से दिन-प्रतिदिन मासूम गिरकर चोटिल होते रहते हैं। वहीं, बिजली के खंभों पर लगी स्ट्रीट लाइटें दिन के समय भी जलती रहती है। जिनको बंद करने के लिए कोई स्विच न होने पर बिजली की बर्बादी हो रही है। वहीं, गली-गली में बिजली के तार नीचे झूलते रहते हैं। जिससे हादसों का संभावना बनी रहती हैं। वहीं, वार्ड में लोगों को अन्य समस्याओं से भी जूझना पड़ रहा है। जिसके समाधान के लिए कई बार लोगों ने मांग की है। इसके बाद भी पालिका द्वारा कोई समाधान नहीं किया गया है।
-------
बोले लोग
घरों में जहां लो वोल्टेज की समस्या से जूझना पड़ता है। वहीं, खुलेआम बिजली की बर्बादी की जा रही है। खंभों पर लगी स्ट्रीट लाइटें दिनभर जलती रहती है।
- राजकुमार
-------
बड़ी नालियों पर पटिया या जाल न लगा होने के कारण मासूम बच्चे गिरकर चोटिल हो जाते हैं। नालियों को ढकने के लिए कई बार मांग की जा चुकी है।
- खजान सिंह
-------
गली-गली में बिजली के तार नीचे झूलते रहते हैं। जिससे हादसों की संभावना बनी रहती है। कई बार फाल्ट होने पर तार टूटकर नीचे गिर चुके हैं।
- गीता
------
पालिका के सफाई कर्मचारी नियमित साफ-सफाई नहीं कर रहे हैं। जिससे अक्सर कूड़े के ढेर लगे रहते हैं।
- सुनीता
-------
वार्ड में जो भी समस्याएं हैं उनकी जांच कराई जाएगी। साथ ही पालिका से संबंधित होने पर समाधान करा दिया जाएगा। अन्य विभागों से जुड़ी समस्या होने पर संबंधित विभाग को अवगत कराया जाएगा।
विज्ञापन
- डॉ. पंकज सिंह, पालिका ईओ