फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Gangester extortion five lakh to farmer, Gun on head when deined

किसान से मांगी पांच लाख की रंगदारी, इनकार करने पर तानी बंदूक

Thu, 01 Aug 2019 06:08 AM IST
गाजियाबाद ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिकारपुर (बुलंदशहर)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिकारपुर (बुलंदशहर) Published by: गाजियाबाद ब्यूरो Updated Thu, 01 Aug 2019 06:08 AM IST
विज्ञापन
Gangester extortion five lakh to farmer, Gun on head when deined
किसान पर तानी बंदूक (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Social Media

कुख्यात अपराधी सुशील उर्फ घोड़ा ने एक किसान को बंधक बनाकर पांच लाख की रंगदारी मांगी। मना करने पर किसान को जान से मारने की नीयत से पिस्टल से फायर करने का प्रयास किया। किसी तरह जान बचाकर भागे किसान ने थाने में तहरीर देकर एफआइआर दर्ज कराई है। 

विज्ञापन


सलेमपुर थाना क्षेत्र के गांव भैंसरौली निवासी महेश पुत्र प्रहलाद सिंह ने बुधवार को सलेमपुर थाने पर तहरीर दी है। जिसमें उसने बताया कि मंगलवार देर शाम करीब साढ़े आठ बजे वह अपने ट्यूबवेल को बंद करने के लिए गया था। ट्यूबवेल बंद करने के बाद जैसे ही वह घर के लिए निकला तो रास्ते में स्कूटी पर सवार गांव निवासी कुख्यात अपराधी सुशील उर्फ घोड़ा अपने साथी के साथ वहां पहुंच गया। इस दौरान आरोपी ने पीड़ित की कनपटी पर पिस्टल लगाकर स्कूटी पर बैठा लिया और अपने साथ जंगल की ओर ले गया। जहां पहले से ही दो बाइकों पर उसके चार साथी मौजूद थे।
विज्ञापन


आरोप है कि आरोपियों ने इस दौरान पीड़ित से पांच लाख रुपये रंगदारी मांगी। रुपये देने से इंकार करने पर आरोपी ने उसे कहीं और ले जाकर हत्या की धमकी दी। इसके बाद आरोपी ने उसे दोबारा स्कूटी पर बैठा लिया और जंगल की ओर ले जाने लगा। कुछ दूर चलने के बाद पीड़ित ने मौका पाकर स्कूटी के ब्रेक दबा दिए। जिससे स्कूटी गिर गई और पीड़ित ने आरोपी को धक्का दे दिया और भागने की कोशिश की। उसी दौरान कुख्यात ने जान से मारने की नीयत से उस पर पिस्टल तान दिया। लेकिन पिस्टल से फायर नहीं हुआ। जिसके बाद आरोपी ने पिस्टल की बट से पीड़ित के सिर पर वार कर दिया। इस बीच पीड़ित शोर मचाता हुआ गांव की ओर भाग गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले में तहरीर के आधार पर आरोपी कुख्यात बदमाश सुशील उर्फ घोड़ा समेत उसके साथियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी को दबोच कर वारदात का खुलासा कर दिया जाएगा- दलवीर सिंह, थाना प्रभारी सलेमपुर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed