{"_id":"66f19e9e2f7389bdc0094956","slug":"bulandshahr-khurja-development-authority-united-again-after-16-years-bulandshahr-news-c-133-1-bul1006-122429-2024-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: 16 साल बाद फिर एक हुए बुलंदशहर-खुर्जा विकास प्राधिकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: 16 साल बाद फिर एक हुए बुलंदशहर-खुर्जा विकास प्राधिकरण
विज्ञापन
खुर्जा विकास प्राधिकरण कार्यालय
बुलंदशहर। बुलंदशहर-खुर्जा विकास प्राधिकरण 16 साल बाद फिर एक हो गए हैं। इसके लिए आवास एवं शहरी नियोजन ने आदेश जारी कर दिया है। दोनों के फिर से एक हो जाने पर से प्राधिकरण में स्टाफ की कमी दूर होगी। इससे विकास कार्यों के साथ अवैध निर्माण, अवैध काॅलोनियों को रोकने और राजस्व वसूली की बाधाएं दूर होंगी।
बुलंदशहर एवं खुर्जा विकास प्राधिकरण का गठन वर्ष 1987 में किया गया था। इसके बाद वर्ष 2008 में बुलंदशहर और खुर्जा को अलग-अलग विकास क्षेत्र घोषित कर दिया था। इसके बाद से दोनों प्राधिकरण अलग-अलग कार्य कर रहे थे। दो वर्ष पूर्व दोनों प्राधिकरण को फिर से एक करने के लिए प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा गया था। प्राधिकरण अफसरों की मानें तो अभी तक प्रदेश में केवल बुलंदशहर ही ऐसा जिला है, जहां दो प्राधिकरण संचालित हो रहे थे।
अब अधिकारियों की पहल पर शासन ने फिर से दोनों को एक करने के लिए आदेश जारी किया है। बुलंदशहर विकास प्राधिकरण सचिव ज्योत्सना यादव ने बताया कि सोमवार को शासन की अधिसूचना प्राप्त हो गई। इससे अब 16 वर्षों बाद बुलंदशहर और खुर्जा विकास प्राधिकरण एक हो गए। बुलंदशहर में 389 और खुर्जा के 110 गांव मिलाकर अब बुलंदशहर-खुर्जा प्राधिकरण का 499 गांव और संबंधित पालिका इसमें शामिल हो जाएंगे। वहीं, दोनों के एक होने से स्टाफ की समस्या भी काफी हद तक कम हो जाएगी।