फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Bulandshahr Khurja and not on 'Prbhukripa'

खुर्जा-बुलंदशहर पर नहीं हुई ‘प्रभुकृपा’

Tue, 30 Aug 2016 11:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Tue, 30 Aug 2016 11:06 PM IST
विज्ञापन
Bulandshahr Khurja and not on 'Prbhukripa'
रेलवे - फोटो : अमर उजाला

रेलमंत्री सुरेश प्रभु का आशीर्वाद बुलंदशहर-खुर्जा को नहीं मिल सका। रेलमंत्री पर केंद्रीय मंत्री का महेश शर्मा का जादू भी काम नहीं कर सका। मंच पर रेलमंत्री के सबसे नजदीक बैठे केंद्रीय मंत्री एक घंटे के कार्यक्रम में अपने ससंदीय क्षेत्र को कुछ भी नहीं दिलवा पाए। इससे क्षेत्र को एक बार फिर से मायूसी हाथ लगी।

विज्ञापन


इसके चलते क्षेत्रीय लोगों में रेल मंत्री के खिलाफ रोष नजर आया। आजादी के बाद पहली बार खुर्जा जंक्शन रेलवे स्टेशन पर कोई रेल मंत्री पहुंचे थे। ऐसे में लोगों को प्रभु से विकास का आशीष मिलने की उम्मीद थी। लेकिन रेलमंत्री ने खुर्जा जंक्शन और बुंलदशहर स्टेशन को मायूस कर दिया।
विज्ञापन


खास बात है कि रेलमंत्री को रिसीव करने पहुंचे बीजेपी के गौतमबुद्धनगर के क्षेत्रीय सांसद और केंद्रीय मंत्री डा.महेश शर्मा पूरे कार्यक्रम के दौरान रेल मंत्री के साथ रहे, बावजूद इसके रेलमंत्री के पिटारे से कोई खास सौगात नहीं मिल पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


जबकि क्षेत्र के लोग काफी समय से खुर्जा जंक्शन स्टेशन पर सुपरफास्ट और राजधानी ट्रेनों का ठहराव, पैसेंजर और ईएमयू ट्रेनों की संख्या बढ़ाने जैसी सुविधाओं की मांग काफी समय से करते आ रहे हैं। इसके अलावा बुलंदशहर को चोला स्टेशन से जोड़ने की मांग भी धरी रह गई।


रेल मंत्री के आगमन से क्षेत्रीय लोगों को जंक्शन स्टेशन पर खास सौगात मिलने का काफी समय से इंतजार था। रेल मंत्री की झोली खाली निकलने से स्थानीय लोगों को फिर मायूसी ही
हाथ लगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed