{"_id":"6445ca7d4f38fceaa0088e53","slug":"bulandshahr-innocent-murdered-after-misdeed-2023-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahr : मासूम की दुष्कर्म के बाद हत्या, दरिंदगी के बाद बिस्तर के नीचे छुपा दिया था शव, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahr : मासूम की दुष्कर्म के बाद हत्या, दरिंदगी के बाद बिस्तर के नीचे छुपा दिया था शव, आरोपी गिरफ्तार
Mon, 24 Apr 2023 05:47 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Mon, 24 Apr 2023 05:47 AM IST
सार
आरोपी ने बच्ची का शव अपने ही घर में बेड के नीचे छिपा दिया। परिजनों के मौके पर पहुंचने पर शव बरामद हुआ, इसके बाद उन्होंने आरोपी की पिटाई कर उसे पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन
demo pic...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जहांगीराबाद (बुलंदशहर), कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी चार वर्षीय मासूम बच्ची के साथ पड़ोसी युवक ने रविवार देर शाम दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी। आरोपी ने बच्ची का शव अपने ही घर में बेड के नीचे छिपा दिया। परिजनों के मौके पर पहुंचने पर शव बरामद हुआ, इसके बाद उन्होंने आरोपी की पिटाई कर उसे पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी चार वर्षीय बच्ची रविवार शाम करीब पांच बजे अपने घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान वह लापता हो गई। काफी देर तक बच्ची के न लौटने पर परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की लेकिन उसका कहीं कुछ पता नहीं लग सका। इसी दौरान कुछ लोगों ने पड़ोस में ही रहने वाले व्यक्ति फरमान पर बच्ची के अपहरण की आशंका जताई।
विज्ञापन
बताया गया कि आरोपी पूर्व में भी छेड़छाड़ आदि के मामले कर चुका है। जिसके बाद परिजनों ने आरोपी के घर जाकर बच्ची की तलाश की तो उसका शव आरोपी के घर में एक बेड के नीचे लहूलुहान हालत में मिला। परिजनों ने शव को कब्जे में लेकर पुलिस को मामले की सूचना दी। साथ ही आरोपी को भी मौके पर ही पकड़ लिया। जिसकी लोगों ने जमकर पिटाई कर दी। एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन