{"_id":"63dab3e3ff79f70eb844fab4","slug":"bulandshahr-bulandshahr-news-gbd251609278-2023-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: बिजली चोरी पकड़ने पहुंची टीम पर हमला, फाड़े दस्तावेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: बिजली चोरी पकड़ने पहुंची टीम पर हमला, फाड़े दस्तावेज
विज्ञापन
बिजली चोरी पकड़ने पहुंची टीम पर हमला, फाड़े दस्तावेज
संवाद न्यूज एजेंसी
बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र के ऊपर कोट इलाके में विद्युत चोरी पकड़ने पहुंची टीम के साथ दबंगों ने अभद्रता की, व हमला करते हुए उनके सरकारी दस्तावेज भी फाड़ दिए। कर्मचारियों ने एक धार्मिक स्थल में घुस कर अपनी जान बचाई और पुलिस को मामले की सूचना दी। पुलिस के पहुंचने से पूर्व आरोपी मौके से भाग निकले। नगर कोतवाली में अवर अभियंता संजीव कुमार ने तहरीर देकर बताया कि बुधवार दोपहर को पॉवर कारपोरेशन की टीम द्वारा मोहल्ला मिर्दगान में एलटी लाइन वितरण बॉक्स लगाने का काम किया जा रहा था। आरोप है कि दोपहर में अवर अभियंता संजीव कुमार, टीजी टू अमित कुमार, संविदाकर्मी लक्ष्मन सिंह, राहुल कुमार आदि के साथ मौके पर पहुंचे तो वहां आरोपी रिजवान पहलवान और उसका भतीजा मटऊ विद्युत केबिल में कट लगाकर चोरी करता हुआ मिला। बिजली चोरी की वीडियोग्राफी करने पर आरोपी रिजवान पहलवान और मटऊ मौके पर पहुंच गए और गाली-गलौज करते हुए लोगों को एकत्र कर लिया। आरोपी रिजवान विद्युत कर्मचारियों को मारने की धमकी देता हुआ अपने घर से तमंचा लेने गया। विद्युत कर्मचारियों के हाथों से सरकारी दस्तावेज लेकर फाड़ दिए गए। विद्युत कर्मचारियों ने एक धार्मिक स्थल में घुसकर जान बचाई और पुलिस को सूचना दी। पुलिस के मौके पर पहुंचने पर आरोपी अपने घर ताला लगाकर फरार हो गए। नगर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।