फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahr

Bulandshahar News: गांव सालवानपुर के ग्रामीणों ने स्कूल में बंद किए आवारा पशु

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 28 Jan 2023 11:06 PM IST
विज्ञापन
bulandshahr
अहमदगढ़ क्षेत्र के गांव सालवानपुर के सरकारी स्कूल में आवारा पशुओं को भरते ग्रामीण। - फोटो : BULANDSHAHR
ग्रामीणों ने स्कूल में बंद किए आवारा पशु
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अहमदगढ़। क्षेत्र के गांव सालवनपुर के ग्रामीणों ने आवारा पशुओं को सरकारी स्कूल के भवन में बंद कर दिया। सूचना के बाद मौके पर पहुंचा पुलिस ने पशुओं को गोशाला भिजवाया।

गांव सालवानपुर के ग्रामीणों ने बताया कि गांव में आवारा पशुओं की भरमार है। आवारा पशु सबसे ज्यादा फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। इनसे निजात दिलाने के लिए अधिकारियों से गुहार लगाई गई। इसके बाद जब कहीं पर कोई सुनवाई नहीं हुई तो परेशान होकर इन पशुओं को स्कूल में बंद करना पड़ा। इसकी सूचना पर थाना क्षेत्र की पुलिस गांव में पहुंची और विभागीय अधिकारियों को समस्या से अवगत करवाया। सूचना मिलते ही विभागीय अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। इन अधिकारियों ने ग्रामीणों से बात की और सभी पशुओं को गोशाला भिजवाया गया। इसके बाद ही ग्रामीण शांत हुए। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. आनंद कुमार ने बताया कि ग्रामीणों ने 79 आवारा पशुओं को स्कूल में भर दिया था। इन सभी पशुओं को क्षेत्र की विभिन्न गोशालाओं में भिजवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed