फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahr

Bulandshahar News: दौड़ में नितीश और दिव्या ने मारी बाजी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 28 Jan 2023 11:03 PM IST
विज्ञापन
bulandshahr
आईपी कालेज प्रथम की खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लेते छात्र। - फोटो : BULANDSHAHR
दौड़ में नितीश और दिव्या ने मारी बाजी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बुलंदशहर। आईपी कॉलेज की ओर से वार्षिक क्रीड़ा समारोह : 2023 के तहत टांडा स्टेडियम में खेलकूद प्रतियोगिता करवाई गई। इसमें छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भागीदारी की। इसमें शामिल 100 मीटर की रेस में छात्र नितीश कुमार और छात्रा दिव्या भारद्वाज ने पहले स्थान पर बाजी मारी।
खेलकूद प्रतियोगिता की शुरुआत कॉलेज की प्रबंधन समिति के उपाध्यक्ष प्रदीप अग्रवाल, कोषाध्यक्ष उपदेश मित्तल और पूर्व कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. अजय कुमार गोयल ने किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में छात्रों की लंबी कूद में छात्र गौरव कुमार ने पहला और छात्राओं में दिव्या भारद्वाज ने पहला स्थान पाया। गोला फेंक प्रतियोगिता में छात्र अंकित और छात्रा अंशु वर्मा ने पहले स्थान पर कब्जा किया। 1500 मीटर की रेस में छात्र गौरव कुमार ने पहला और अंशु वर्मा ने दूसरा स्थान पाया। 800 मीटर की रेस में मुनेंद्र सिंह और स्वेता ने पहला, 400 मीटर की रेस में आकाश व स्वेता ने पहला, 200 मीटर की रेस में नितीश और दिव्या भारद्वाज ने बाजी मारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह भाला फेंक प्रतियोगिता में छात्र विशाल और छात्रा अंशु ने पहले स्थान पर कब्जा किया। इस दौरान विजेता छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस मौके पर क्रीड़ा समिति के सदस्य दीपक कुमार यादव, अखिलेश कुमार, रंजीत कुमार मौर्य, श्री अमन शर्मा, महाविद्यालय के शिक्षक डॉ. अलका गुप्ता, डॉ. अमित शर्मा, अरविंद कुमार, डॉ. चारूल शर्मा, डॉ. यशवंत राय, डॉ. प्रीती चौधरी, शिखा राजपूत, सुनील कुमार, राम कुमार, सागर सक्सेना, योगेश कुमार और अतुल कुमार आदि स्टाफ व एनसीसी के कैडेट्स शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed