फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahr

Bulandshahar News: 28 थानों पर आईं कुल 56 फरियाद, 42 का निस्तारण

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 28 Jan 2023 10:50 PM IST
विज्ञापन
bulandshahr
स्याना कोतवाली में आयोजित थाना समाधान दिवस में शिकायतें सुनती एसडीएम मधुमिता सिंह व सीओ वन्दना ? - फोटो : BULANDSHAHR
फोटो समाचार
विज्ञापन

- सभी 28 थानों पर आईं कुल 56 फरियादें, 42 का निस्तारण
- सुबह से ही थानों पर पहुंचे फरियादी, 12 थानों पर नहीं पहुंचा कोई भी फरियादी
संवाद न्यूज एजेंसी
बुलंदशहर। जनपद के सभी 28 थानों पर शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। एडीजी राजीव सभरवाल, डीएम सीपी सिंह और एसएसपी श्लोक कुमार ने खुर्जा देहात थाने पहुंचे। लेकिन, इस दौरान एक भी फरियादी नहीं पहुंचा। जबकि, अन्य सभी थानों में आयोजित समाधान दिवस में कुल 56 फरियादी पहुंचे। जिनमें से 42 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। जबकि अन्य शिकायतों के निस्तारण के लिए अधीनस्थों केेे निर्देश दिए गए।
खुर्जा देहात थाना में शनिवार को थाना दिवस के अवसर पर फरियादियों की शिकायत सुनने के लिए एडीजी राजीव सभरवाल पहुंचे। लेकिन, लगभग 30 मिनट के समय में कोई भी फरियादी थाने परिसर में दिखाई नहीं दिया। एडीजी ने भूमि विवाद से संबंधित प्रकरणों में संबंधित पुलिसकर्मियों और विवेचको को बुलाकर निस्तारण कराने के निर्देश दिए। इस दौरान विभिन्न विवेचना के बारे में भी जानकारी हासिल की। जिन गावों में अधिकतर घटनाएं हो रही हैं, उनमें प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए। थाने पर जमा लाइसेंस धारियों के शस्त्रों की जानकारी हासिल की। जिसके बाद उन्होंने कंप्यूटर रूम और महिला हेल्प डेस्क का भी निरीक्षण करते हुए हेल्प डेस्क पर महिलाओं से संबंधित मामलों में प्राप्त आवेदन पत्रों एवं उनके निस्तारण के बारे में जानकारी ली गई। इस मौके पर एसडीएम खुर्जा लवी त्रिपाठी, सीओ खुर्जा दिलीप कुमार, थाना प्रभारी खुर्जा देहात आदि मौजूद रहे। इसके बाद उन्होंने नगर कोतवाली का भी निरीक्षण करते हुए निर्देश दिए।
विज्ञापन

स्याना में थाना समाधान दिवस में पांच शिकायतें प्राप्त हुईं। जिसमें से चार का मौके पर ही निस्तारण किया गया। कोतवाली परिसर में एसडीएम मधुमिता सिंह व सीओ वंदना शर्मा की अध्यक्षता में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। डिबाइ में थाना दिवस में फरियादियों ने 14 शिकायतें दर्ज करायी। एसडीएम प्रियंका गोयल की अध्यक्षता में हुए दिवस में मौके पर संबंधित शिकायतें राजस्व, पुलिस, पारिवारिक जमीन विवाद की रही। मौके पर दस शिकायतों का निस्तारण किया गया। जबकि अन्य के लिए अधीनस्थों को निर्देश दिए गए। नरसेना में आयोजित थाना समाधान दिवस में तीन ही फरियादी पहुंच सके। नरसेना निवासी अरविंद कुमार सड़क किनारे खड़ी बुग्गियों को हटवाने के लिए समाधान दिवस में फरियाद लेकर पहुंचे। लेकिन समाधान नही हो सका। गांव पिलखनी निवासी सोमा सिंह तालाब में कट चुकी भूमि को निकलवाने के लिए समाधान दिवस में पहुंचे। संबंधित अधिकारी नही पहुंचने के चलते समाधान नही हो सका। भड़काऊ निवासी गंगा सरन रास्ते पर बने शौचालय की समस्या को लेकर समाधान दिवस में पहुंचे। लेकिन कोई समाधान नही हो सका। इसके अलावा कोतवाली नगर में दो में से एक शिकायत का निस्तारण हुआ। कोतवाली देहात में आई दोनों शिकायतों का निस्तारण किया गया। औरंगाबाद में सात में से पांच, सिकंदराबाद में दोनों, खानपुर में सभी चार, बीबीनगर में चार में से तीन, शिकारपुर में तीन में से दो, पहासू में चार में से दो, अनूपशहर, जहांगीराबाद अहार और छतारी में एक-एक शिकायत का निस्तारण किया गया। जबकि, अगौता, महिला थाना, गुलावठी, चोला, ककोड़, खुर्जा नगर, अरनिया, जहांगीरपुर, सलेमपुर, अहमदगढ़ और रामघाट में कोई शिकायत नहीं पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------
खगोलीय प्रयोगशाला भी पहुंचे एडीजी, अफसरों को दिए दिशा निर्देश
बुलंदशहर। एडीजी राजीव सभरवाल ने डीएम सीपी सिंह विकास खंड बुलंदशहर के गांव काजमपुर देवली में उच्च प्राथमिक विद्यालय परिसर में बनाई गई खगोलीय लैब का भी निरीक्षण किया। लैब में रखे खगोलीय उपकरणों के बारे में जानकारी हासिल की। बच्चों को उपकरणों के बारे में सही जानकारी दिए जाने पर एडीजी ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया। बताया गया कि लैब बनने से स्कूल में बच्चों की संख्या में भी बढ़ोतरी हुई हैं और बच्चों का मनोबल भी बढ़ा है। विद्यालयों में पढ़ रहे बच्चों की शिक्षा में सहयोग के लिए जो खगोलीय लैब बनाई गई है, उससे बच्चों का शिक्षा के साथ साथ मानसिक विकास भी हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed