फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahr

Bulandshahar News: धूप ने दी राहत पर ओलावृष्टि की संभावना बरकरार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 28 Jan 2023 10:36 PM IST
विज्ञापन
bulandshahr
खिली धूप में स्कूल से वापस घर के लिए लौटती छात्राएं। - फोटो : BULANDSHAHR
धूप ने दी राहत पर ओलावृष्टि की संभावना बरकरार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बुलंदशहर। पिछले दो दिन से लगातार धूप खिल रही है, जिससे लोगों को ठंड से राहत भी मिल रही है। लेकिन एक बार फिर मौसम में बदलाव के साथ मौसम वैज्ञानिक बारिश के साथ ओलावृष्टि की संभावना बरकरार बता रहे हैं। दूसरी ओर मौसम में बदलाव होने पर कोहरा के साथ शीतलहर की रफ्तार बढ़ने की संभावना भी जताई जा रही है। यदि ऐसा होता है तो गेहूं की फसल को फायदा होगा, जबकि आलू व सरसों समेत सब्जी की फसलों को नुकसान हो सकता है।
मौसम लगातार रंगत बदल रहा है। पिछले दिनों घने कोहरे और शीतलहर ने अपना रंग दिखाया। इस बीच पिछले दिनों बारिश भी हुई और पिछले कई दिन से बादल छाए थे। मौसम वैज्ञानिक बारिश के साथ ओलावृष्टि की संभावना जताई जा रही थी। लेकिन मौसम साफ हो गया और धूप खिल गई। इससे लोगों को ठंड से भी राहत मिल गई। साथ ही बाजारों व मार्गों पर रौनक बढ़ गई। वहीं, एक बार फिर से मौसम वैज्ञानिक मौसम में बदलाव की संभावना जता रहे हैं। शनिवार को अधिकतम तापमान 21 और न्यूनतम आठ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा की गति आठ किलोमीटर प्रति घंटा और आद्रता 54 फीसदी दर्ज की गई।
विज्ञापन

कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक डॉ. रामानंद पटेल के अनुसार आगामी एक फरवरी तक बारिश के साथ ओलावृष्टि की संभावना बन रही है। यदि ऐसा होता है तो तापमान में गिरावट आएंगी। साथ ही एक बार फिर से कोहरा व शीतलहर का सामना करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बारिश से गेहूं की फसल को अभी फायदा होगा, जबकि ओलावृष्टि होने पर सरसों, आलू व सब्जी की फसलों को नुकसान होने की संभावना बन रही है। रविवार को अधिकतम तापमान पांच डिग्री कम होकर 16 और न्यूनतम दो डिग्री बढ़कर 10 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed