{"_id":"63d556019d3b832aea1ed389","slug":"bulandshahr-bulandshahr-news-gbd2513920161-2023-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: फर्जी दस्तावेज से महिला बनी शिक्षिका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: फर्जी दस्तावेज से महिला बनी शिक्षिका
विज्ञापन
बेसिक शिक्षा विभाग का कार्यालय।
- फोटो : BULANDSHAHR
फर्जी दस्तावेज से महिला बनी शिक्षिका
संवाद न्यूज एजेंसी
बुलंदशहर। बेसिक शिक्षा विभाग में बराल क्षेत्र स्थित राजपाल की मढ़ैया प्राथमिक विद्यालय में तैनात महिला शिक्षिका के दस्तावेज फर्जी पाए जाने पर उसका वेतन रोक दिया है। महिला के दस्तावेज फर्जी हैं, इसका खुलासा बेसिक शिक्षा विभाग को एसटीएफ की जांच रिपोर्ट से हुआ है। वहीं अब अधिकारियों ने अग्रिम कार्रवाई के लिए आरोपी कथित शिक्षिका के दस्तावेज खंगालने शुरू कर दिए हैं।
बेसिक शिक्षा विभाग में नियुक्त सभी शिक्षकों के प्रमाण पत्रों का सत्यापन एसटीएफ के कर रहा है। वहीं, अब गुलावठी के बराल क्षेत्र में राजपाल की मढ़ैया प्राथमिक विद्यालय में तैनात बुलंदशहर के सूर्यनगर निवासी शिक्षिका अमिता शुक्ला के दस्तावेज एसटीएफ की जांच में फर्जी पाए गए हैं। एसटीएफ ने जांच के बाद अपनी रिपोर्ट विभागीय अफसरों को भेज दी है। रिपोर्ट में बताया गया है कि प्रारंभिक जांच में शिक्षिका के मानव संपदा कोड 11543 की जांच की गई तो उसमें सभी शैक्षणिक प्रमाण पत्र किसी अन्य व्यक्ति के सामने आए हैं। इस आधार पर उक्त महिला वर्ष 2009 से जनपद में नौकरी कर रही है।
एसटीएफ से जांच रिपोर्ट मिलने के बाद विभागीय अफसरों की नींद टूटी है। बीएसए ने रिपोर्ट मिलते ही शिक्षिका का नोटिस जारी किया है। साथ ही अग्रिम आदेश तक उसके वेतन पर भी रोक लगा दी है। नोटिस के जवाब व पूरे प्रकरण की गहनता से जांच कराई जा रही है। स्थिति स्पष्ट होने व दोषी पाए जाने पर कथित शिक्षिका के खिलाफ बर्खास्तगी की कार्रवाई करते हुए वेतन की रिकवरी की जाएगी।
विज्ञापन
बेसिक शिक्षा अधिकारी बीके शर्मा ने कहा कि एसटीएफ की लखनऊ से रिपोर्ट मिलने पर संबंधित शिक्षिका के वेतन पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है। अब एसटीएफ से जरूरी जानकारी लेकर दूसरे किसी व्यक्ति के दस्तावेजों पर नौकरी करने वाली इस शिक्षिका पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए विभाग ने अपनी जांच का दायरा बढ़ा दिया है।