{"_id":"63d5553bfd73f81d9917cb27","slug":"bulandshahr-bulandshahr-news-gbd2513918104-2023-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: अचानक हुए धमाके से क्षतिग्रस्त हुई कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: अचानक हुए धमाके से क्षतिग्रस्त हुई कार
विज्ञापन
अचानक हुए धमाके से क्षतिग्रस्त हुई दीवार
संवाद न्यूज एजेंसी
बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र के कैलाशपुरी में शुक्रवार देर रात एक घर में तेज धमाका हुआ। मकान की दीवार क्षतिग्रस्त हो गई और आसपास के लोग भी सहम गए। सूचना पर मामन चौकी पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। हालांकि धमाके का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।
नगर की कैलाशपुरी कालोनी निवासी अशोक कुमार श्रीवास्तव के मकान में शुक्रवार देर रात तेज धमाका हुआ, उस दौरान परिजन एलईडी पर फिल्म देख रहे थे। रात 11 बजे अचानक तेज आवाज में धमाका होने से आसपास के लोग भी सहम गए और मकान की दीवार भी क्षतिग्रस्त हो गई। कमरे में लगे एसी और एलईडी भी क्षतिग्रस्त हो गए। कमरे में मौजूद सभी लोग सुरक्षित हैं। आवाज सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे और पीड़ितों का हाल जाना। सूचना पर पहुंचे मामन चौकी प्रभारी अंकित कुमार चौहान टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की। मौके पर फोरेंसिक टीम पहुंची और जांच पड़ताल की। टीम ने नमूने भरे और लैब के लिए भेज दिए हैं। हालांकि, धमाका होने के कारण स्पष्ट नहीं हो पाए हैं। फोरेंसिक टीम प्रभारी मुकुल कुमार ने बताया कि मौके पर कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है, कुछ नमूने लैब के लिए भेज दिए हैं। रिपोर्ट आने पर स्थिति स्पष्ट होगी।
-