फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahr

Bulandshahar News: लखनऊ में राज्यपाल और सीएम के हाथों सम्मानित हुए जिले के चार खिलाड़ी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 28 Jan 2023 06:30 AM IST
विज्ञापन
bulandshahr
लखनऊ में कबड्डी टीम को सम्मानित करते राज्यपाल व सीएम। - फोटो : BULANDSHAHR
लखनऊ में राज्यपाल और सीएम के हाथों सम्मानित हुए चार खिलाड़ी
विज्ञापन

बुलंदशहर। गुजरात के अहमदाबाद में आयोजित हुए राष्ट्रीय खेलों में पदक विजेता खिलाड़ियों को 26 जनवरी पर लखनऊ में राज्यपाल और मुख्यमंत्री द्वारा सम्मानित किया गया। अहमदाबाद में उप्र की ओर से एकमात्र महिला खिलाड़ी शिवानी और तीन कबड्डी खिलाड़ी ने पदक जीते थे। जिले के चारों खिलाड़ियों को लखनऊ में राज्यपाल और मुख्यमंत्री द्वारा चेक देकर सम्मानित किया गया।

जिला क्रीड़ाधिकारी नवीन कुमार सिंह ने बताया कि खेल निदेशक द्वारा जिले के चार खिलाड़ियों को राज्यपाल आनंदीबेन पटेल द्वारा गणतंत्र दिवस पर लखनऊ बुलाया गया था। चारों खिलाड़ियों ने अक्तूबर माह में संपन्न हुए नेशनल गेम्स में पदक जीते। इनमें सिकंदराबाद क्षेत्र के गांव महेपा जागीर निवासी रमेश चंद्र की पुत्री शिवानी (कैनोइंग खिलाड़ी) और कबड्डी टीम के सदस्य रहे खुर्जा जंक्शन क्षेत्र के गांव मैना निवासी शराफत अली के पुत्र जुनैद अख्तर, रमेश पाल सिंह के पुत्र अभिषेक सिंह व गांव मुरसाना निवासी हरभजन सिंह के पुत्र राजेंद्र सिंह शामिल रहे। शिवानी उप्र की ओर से कैनोइंग में प्रतिभाग करने वाली एकमात्र महिला खिलाड़ी थी तो शेष तीनों कबड्डी टीम में शामिल रहे। शिवानी द्वारा कैनोइंग में कांस्य पदक जीतने पर दो लाख की धनराशि का चेक और कबड्डी टीम के स्वर्ण पदक जीतने पर प्रत्येक खिलाड़ी को दो-दो लाख धनराशि का चेक राजभवन में सम्मानित किया गया। जिन्हें राज्यपाल आनंदीबेन पटेल व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा सम्मानित किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed