{"_id":"63d42641fbf50e6a1a38cc48","slug":"bulandshahr-bulandshahr-news-gbd2513425151-2023-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: पार्टनरशिप का झांसा देकर हड़पे 40 लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: पार्टनरशिप का झांसा देकर हड़पे 40 लाख
विज्ञापन
साझेदारी का झांसा देकर 40 लाख हड़पे
संवाद न्यूज एजेंसी
स्याना। नगर निवासी एक युवक से फर्टिलाइजर फर्म में साझेदारी का झांसा देकर 40 लाख रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले में न्यायालय के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। हालांकि, अभी आरोपियों को पकड़ा नहीं जा सका है।
नगर के जवाहर गंज निवासी शिखर अग्रवाल का आरोप है कि अप्रैल 2018 में उसके भाई उत्कर्ष से नगर के जवाहरगंज निवासी संजीव कुमार ने खाद, बीज औऱ फर्टिलाइजर की फर्म में पार्टनर बनाने का झांसा देकर चार बार में 40 लाख रुपये अपने खाते में ट्रांसफर करा लिए। जनवरी 2019 में उत्कर्ष ने उससे पार्टनर बनाने के बाबत बात की तो संजीव कुमार ने वकील ने कागजात तैयार कराने की बात कही। अप्रैल 2020 में उत्कर्ष द्वारा दोबारा साझेदार बनाने के लिए कहा, लेकिन संजीव कुमार ने साझेदार नहीं बनाया। मई 2022 में संजीव कुमार ने तीन लाख रुपए उत्कर्ष के खाते में ट्रांसफर कर दिए व कोरोना में व्यापार नहीं चलने का बहाना बनाकर अक्तूबर 2022 तक किस्तों में शेष रुपये लौटाने का वादा किया। नवंबर 2022 में उसका भाई उत्कर्ष व चाचा संजीव अग्रवाल उसके पास रुपये मांगने गए तो संजीव कुमार ने गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। न्यायालय के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है, जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।