फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahr

Bulandshahar News: होटल के विवाद में हुई फायरिंग, बीडीसी सदस्य के बेटे की मौत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 07 Jan 2023 11:49 PM IST
विज्ञापन
bulandshahr
होटल के विवाद में फायरिंग, बीडीसी सदस्य के बेटे की मौत
विज्ञापन

गुलावठी (बुलंदशहर)। थाना क्षेत्र के गांव कोटा गेट धौली प्याऊ के निकट दो पक्षों के बीच होटल के विवाद में गोली चल गई। गोली लगने से ईशापुर गांव के बीडीसी सदस्य गजेंद्र सिंह के बेटे विकास की मौत हो गई। दोनों गुटों में होटल को लेकर विवाद चल रहा था। शनिवार को विवाद के निपटारे के लिए बातचीत चल रही थी। इसी बीच वारदात हो गई। मामले में आठ लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया गया है। इनमें से कुछ आरोपियों को पकड़कर पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है।
बताया गया कि बातचीत के दौरान ही दोनों पक्षों के बीच विवाद शुरू हो गया। हंगामा जैसे ही बढ़ा एक पक्ष ने फायरिंग कर दी। गांव ईशापुर निवासी विकास यादव (28) गोली लगने से घायल हो गया। फायरिंग के बाद आरोपी मौके से भाग गए। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल विकास को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। जहां से उसे प्राथमिक उपचार के बाद हायर मेडिकल सेंटर रेफर कर दिया गया। परिजन उसे नोएडा के एक निजी अस्पताल में ले गए, जहां देर शाम उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

मृतक के पिता गजेंद्र सिंह का कहना है कि बंटी, आकाश निवासी बराल, चिंटू, साजन निवासी भटोना, निक्का निवासी मंडावरा, सुमित निवासी सराय झाजर, आफताब निवासी गांव जिरावठी और दानिश निवासी गांव मिट्ठेपुर ने गोली मारकर उनके बेटे विकास की हत्या की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर सभी नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कुछ आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। मामले की जानकारी मिलते ही एसपी सिटी सुरेंद्र नाथ तिवारी, सीओ विकास पीएस चौहान मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी सिटी सुरेंद्रनाथ तिवारी ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। प्रथम दृष्टया सामने आया है कि एक होटल में किसी युवक को नौकरी से निकाले जाने को लेकर विवाद हुआ था, जिसके लिए शनिवार को दोनों पक्ष एकत्र थे। बातचीत के दौरान दोनों के बीच विवाद बढ़ गया और एक पक्ष की ओर से फायरिंग कर दी गई। गोली लगने से विकास यादव की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed