फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahe news

छेड़छाड़, दुष्कर्म के आरोपी का फंदे से लटका मिला शव

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jan 2022 10:48 PM IST
विज्ञापन
bulandshahe news
छेड़छाड़, दुष्कर्म के आरोपी का फंदे से लटका मिला शव
विज्ञापन

बुलंदशहर/नरौरा। रामघाट थाना क्षेत्र के गांव ऊंचागांव में शुक्रवार देर रात दुष्कर्म, छेड़छाड़ और जानलेवा हमले के आरोपी का शव संदिग्ध परिस्थितियों में गांव के निकट एक पेड़ पर फंदे से लटका हुआ मिला। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर पूछताछ की और फॉरेंसिक टीम ने पोस्टमार्टम हाउस पहुंच कर शव की जांच की है।
रामघाट के गांव ऊंचागांव निवासी अशोक कुमार (35) गांव में ही खेतीबाड़ी कर अपना व परिवार का भरण पोषण करता था। बताया गया कि शुक्रवार एक किशोरी ने अशोक पर छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए रामघाट थाने पर तहरीर दी थी। थाना पुलिस ने देर शाम को ही मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली थी और उसकी तलाश की जा रही थी। देर रात करीब नौ बजे उसका शव गांव के निकट स्थित एक पेड़ पर संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका हुआ मिला। शव उसके मफलर से लटका हुआ था। ग्रामीणों ने शव देखकर परिजनों और पुलिस को सूचना दी। रात में पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। लेकिन, हत्या-आत्महत्या की आशंका के चलते शनिवार सुबह डिबाई पहुंची फारेंसिक टीम को खाली हाथ वापस लौटना पड़ा। फॉरेंसिक टीम ने पोस्टमार्टम हाउस में पहुंच कर मृतक के शव की जांच कर साक्ष्य जुटाए हैं। एसपी देहात बजरंग बली चौरसिया ने बताया कि फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं। मृतक पर दुष्कर्म, छेड़छाड़ और जानलेवा हमले के मामले दर्ज हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक रिपोर्ट आने पर मौत के सही कारणों की जानकारी हो सकेगी।
विज्ञापन

दर्ज थे ये मामले
अशोक कुमार पर वर्ष 2015 में एक दुष्कर्म का मामला दर्ज हुआ था। जिसमें वह जेल भी गया था। इसके बाद वह जेल से जमानत पर बाहर आ गया था। बताया गया कि वर्ष 2020 में भी अशोक पर रामघाट थाने में एक जानलेवा हमले का मामला दर्ज हुआ था। वहीं, अब किशोरी से छेड़छाड़ का मामला भी शुक्रवार को रामघाट पुलिस ने दर्ज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed