{"_id":"62ce75f5b0d4a731c927509c","slug":"bulandshahar-two-people-died-in-car-pickup-collision-in-anupshahar-more-than-20-people-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar: अनूपशहर में कार-पिकअप भिड़ंत में दो लोगों की मौत, 20 से ज्यादा लोग घायल, गंगा स्नान कर लौट रहे थे श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar: अनूपशहर में कार-पिकअप भिड़ंत में दो लोगों की मौत, 20 से ज्यादा लोग घायल, गंगा स्नान कर लौट रहे थे श्रद्धालु
Wed, 13 Jul 2022 01:06 PM IST
अनुराग सक्सेना
अमर उजाला ब्यूरो, बुलंदशहर
अमर उजाला ब्यूरो, बुलंदशहर
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Wed, 13 Jul 2022 01:06 PM IST
सार
एसडीएम अनूपशहर वीके गुप्ता व पुलिस फोर्स घटनास्थल पर पहुंचे। ट्रैफिक खुलवाया एवं घायलों को सरकारी अस्पताल पहुंचाया। उन्होंने सीएचसी पहुंचकर घायलों का हालचाल जाना। इसके साथ ही डॉक्टर को दिशा निर्देश भी दिए। मृतकों के परिजनों को सूचित कर दिया गया है।
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत, 20 से ज्यादा घायल
- फोटो : SELF
विस्तार
अनूपशहर थाना क्षेत्र के गांव बिरौली के पास अनूपशहर- बुलंदशहर राजमार्ग पर बुधवार सुबह जबरदस्त सड़क हादसा हो गया। बोलेरो कार और पिकअप की भीषण टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई जबकि 20 से ज्यादा लोग लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में ले लिया है। इसके अलावा पुलिस द्वारा गंभीर रूप से घायल लोगों को सरकारी अस्पताल अनूपशहर व जहांगीराबाद में भर्ती करवाया गया। अधिकतर गंभीर रूप से घायल श्रद्धालुओं को सीएचसी से रेफर किया गया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, अनूपशहर से पिकअप से गंगा स्नान कर श्रद्धालु अपने गांव पोंडरी थाना कोतवाली देहात वापस जा रहे थे। दोनों मृतक बदायूं जिले के उसैत निवासी बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
प्रशासन राहत कार्य में जुटा
घटना की सूचना मिलते ही एसडीएम अनूपशहर वीके गुप्ता व पुलिस फोर्स घटनास्थल पर पहुंचे। ट्रैफिक खुलवाया एवं घायलों को सरकारी अस्पताल पहुंचाया। उन्होंने सीएचसी पहुंचकर घायलों का हालचाल जाना। इसके साथ ही डॉक्टर को दिशा निर्देश भी दिए। मौके पर पुलिस प्रशासन राहत कार्य मे जुटा है। पुलिस ने घटना की सूचना मृतकों के परिजनों को दे दी है। परिजनों के आने के बाद शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।