{"_id":"634ee09b5945367fa66c7653","slug":"bulandshahar-sikandrabad-news-gbd2463179156","type":"story","status":"publish","title_hn":"मजदूर के बेटे ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता गोल्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मजदूर के बेटे ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता गोल्ड
विज्ञापन

सिकंदराबाद। मजदूर के बेटे ने गोवा में आयोजित राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीतकर जनपद, परिवार का नाम रोशन किया है। घर लौटने पर ग्रामीणों ने उसका फूल मालाओं के साथ स्वागत किया।
चोला क्षेत्र के गांव जाहिदपुर निवासी लोकेश गिरी ने बताया कि पिता कृष्ण गिरी मेहनत मजदूरी करते हैं। परिवार का सहयोग करने के लिए वह भी एक निजी कंपनी में पार्ट टाइम नौकरी करता है। गोवा में 14 से 16 अक्तूबर तक राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता आयोजित कराई गई थी। प्रतियोगिता में 64 कि.ग्राम भार वर्ग में उसने उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व किया। उसने महाराष्ट्र के खिलाड़ी सौरव को हराकर गोल्ड मेडल जीता है। बताया कि वह अभी तक 4 गोल्ड 3 सिल्वर और 4 ब्रांज मेडल जीत चुका है ।