फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahar

जानवर के हमले में महिला समेत छह घायल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 03 May 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
bulandshahar
जानवर के हमले में महिला समेत छह घायल
विज्ञापन

सिकंदराबाद। गांव मुरादाबाद में रविवार की देर शाम सूअर ने घरों में घुसकर लोगों पर हमला बोल दिया। जिसमें एक महिला समेत छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। अचानक हुए हमले से ग्रामीणों में अफरा तफरी मच गई। सभी घायलों को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया।
ग्रामीणों ने बताया रविवार शाम करीब पांच बजे एक जंगली सूअर गांव में घुस आया और जगत सिंह फौजी के घर में घुसकर हमला बोलते हुए उसकी पुत्रवधू पूनम को घायल कर दिया। जिसके बाद करण सिंह के घर में घुस गया और एक बच्चे को घायल कर दिया। उसके बाद विजेंद्र सिंह के घर में घुसकर गुड्डू, धर्मेंद्र ,लीलू को घायल करते हुए महेश कुमार के घर में जा घुसा और उन्हें भी घायल कर दिया। अचानक हुए हमले से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। ग्रामीणों ने बताया कि पीछा करने पर जानवर जंगलों की ओर भाग गया। सभी घायलों को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया। सीएचसी अधीक्षक डॉ. नरेंद्र कुमार ने बताया कि प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को एंटी रेबीज का इंजक्शन लगाया गया।
विज्ञापन

छुट्टा गोवंश के हमले में सफाई कर्मी घायल
सिकंदराबाद। छुट्टा गोवंश के हमले में सफाई कर्मी घायल हो गई। गीता औद्योगिक क्षेत्र की ग्राम पंचायत जोखाबाद में सफाई कर्मचारी है। बताया गया कि मंगलवार की सुबह वह गांव में सफाई का कार्य कर रही थी। इसी दौरान छुट्टा गोवंश के एक झुंड ने अचानक गीता पर हमला कर दिया। जिसमें वह घायल हो गई। घायल गीता का स्थानीय चिकित्सक के यहां उपचार कराया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed