फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahar

जाली नोटों के कारोबारी के साथी को 4 दिन में भी नहीं तलाश सकी पुलिस

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 21 Feb 2022 12:50 AM IST
विज्ञापन
bulandshahar
जाली नोटों के कारोबारी के साथी को 4 दिन में भी नहीं तलाश सकी पुलिस
विज्ञापन

सिकंदराबाद। पुलिस के हत्थे चढ़े जाली नोटों के कारोबारी को पुलिस ने पूछताछ के बाद जेल भेज दिया है। आरोपी की गिरफ्तारी को 4 दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस अभी तक उसके साथी को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। वहीं, पुलिस फरार आरोपी व नेटवर्क से जुड़े लोगों को जल्दी गिरफ्तार करने का दावा कर रही है ।

सीओ सुरेश कुमार ने बताया कि नगर में कुछ लोगों द्वारा जाली नोट चलाए जाने की सूचना पर हरकत में आई पुलिस ने आरोपियों की धरपकड़ के लिए जाल बिछाया था। मुखबिर की सूचना पर कोतवाल जितेंद्र कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गोरखी चौराहे से बृहस्पतिवार की देर शाम गुलावठी क्षेत्र के गांव भमरा निवासी रहीश पुत्र मकसूद को गिरफ्तार कर लिया था। जिससे 10 हजार के जाली नोट बरामद किए गए थे। बरामद जाली नोटों में 9 नोट दो सौ और 82 नोट सौ के मिले मिले थे। पूछताछ में पुलिस को आरोपी ने बताया था उसका साथी उसे आधी कीमत में जाली नोट देता था। वही जाली नोट कारोबार का असली मास्टरमाइंड है। मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के 4 दिन बाद भी पुलिस अभी तक उसके साथी को गिरफ्तार नहीं कर सकी ना ही पुलिस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों को तलाश कर पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed