{"_id":"620aadc036557b54565140dd","slug":"bulandshahar-news-sikandrabad-news-gbd2340893124","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाम में फंसा शहर, लोगों ने संभाली ट्रैफिक की कमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाम में फंसा शहर, लोगों ने संभाली ट्रैफिक की कमान
विज्ञापन

सिकंदराबाद। पुलिस कर्मियों की मौजूदगी नहीं होने पर नगर हाईवे दिन भर जाम से हाफता रहा। वाहन चालक घंटों जाम में फंसे रहे। बीच-बीच में वाहन चालक स्वयं ट्रैफिक की कमान संभालते नजर आए।
पुलिस की अन्य जनपदों में चुनावी ड्यूटी के चलते कोतवाली में पुलिसकर्मियों की संख्या बहुत कम रह गई है। मौजूद पुलिसकर्मी कानून व्यवस्था संभालने में ही व्यस्त रहते हैं। यातायात को सुचारू बनाए रखने के लिए ट्रैफिक पुलिस के अलावा सिविल पुलिस भी सड़कों पर नदारत दिखाई दे रही है। नगर से होकर गुजरने वाले मात्र दस मिनट के रास्ते को वाहन चालक को तय करने में घंटे भर का समय लगा। हालात बेकाबू होने पर पुलिस ने रूट डायवर्ट कराते हुए नगर में हैवी वाहनों की नोएंट्री कर दी। दिल्ली, बुलंदशहर की ओर से जाने वाले वाहनों को हाईवे बाईपास से निकाला गया। वहीं, नोएडा की ओर से आने, जाने वाले वाहनों को निजामपुर बाईपास से निकाला गया। एसआई ट्रैफिक ने बताया कि सिकंदराबाद में तैनात अन्य पुलिसकर्मियों की चुनाव में ड्यूटी लगी है।