फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahar news

टोल पर जाम लगने से बिना फास्टैग चालकों ने हंगामा कर खुलवाया अतरिक्त लेन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jan 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
bulandshahar news
टोल प्लाजा पर जाम के कारण लगी वाहनों की लाइन। अमर उजाला - फोटो : SIKANDRABAD
टोल पर जाम लगने से बिना फास्टैग चालकों ने हंगामा कर खुलवाया अतरिक्त लेन
विज्ञापन

सिकंदराबाद। लुहारली स्थित टोल प्लाजा पर बुधवार को पूर्ण रूप से फास्टैग व्यवस्था लागू नहीं हो सकी। कैश में टोल टैक्स जमा करने वाले वाहनों की संख्या बढ़ने पर टोल प्लाजा पर जाम लगा गया। दोनों ओर करीब दो-दो कि.मी तक लंबा जाम लगने के बाद जाम में फंसे वाहन चालकों ने हंगामा कर दिया। वाहन चालकों के हंगामे को बढ़ता देख टोल कर्मियों ने कैश के लिए और लाइन खोलनी पड़ा।
15 जनवरी से नेशनल हाईवे स्थित सभी टोल प्लाजा पर टोल वसूली के पूर्ण रूप से फास्टैग व्यवस्था लागू होनी थी। मंगलवार की रात 12 बजे के बाद से पूर्ण रूप से पूर्ण से फास्टैग व्यवस्था को लागू किया गया। रात में व्यवस्था को लेकर खासा असर दिखाई नहीं दिया लेकिन सुबह होते के साथ कैश में टोल टैक्स जमा करने वाले वाहनों की संख्या बढ़ने लगी। कैश में टोल टैक्स जमा करने वाले वाहनों की संख्या बढ़ने के साथ ही टोल प्लाजा पर जाम के हालात हो गए। कुछ ही समय में टोल प्लाजा के दोनों ओर करीब दो कि.मी. तक लंबा जाम लग गया। जाम के लगने के कारण फास्टैग वाहन भी जाम में फंस गए। जाम में फंसने के कारण वाहन चालकों ने हंगामा शुरू कर दिया। वाहन चालकों के बढ़ते हंगामे को देख टोल कर्मियों को कैश के पहले एक लाइन खोली, इससे राहत न मिलने पर टोल कर्मियों ने टोल प्लाजा की पांच लाइनों में से दो लाइनों को कैश के लिए खोला। उसके बाद ही जाम से कुछ राहत मिली। कैश के लिए लाइनों की संख्या कम होने के कारण अक्सर टोल प्लाजा पर जाम के हालात रहे। भीषण जाम लगने के कारण यातायात की व्यवस्था को बनाए रखने के लिए पुलिस को भी मौके पर पहुंचना पड़ा। वही टोल अधिकारियों का कहना है कि टोल से प्रतिदिन करीब 25 हजार वाहन होकर गुजरते हैं। अभी तक 50 प्रतिशत वाहन चालकों ने ही फास्टैग लगवाया है। आधे वाहनों के बिना फास्टैग के होने के कारण टोल प्लाजा पर जाम लगा। बताया कि वाहन चालकों को फास्टैग व्यवस्था के लिए जागरूक किया जा रहा है। फास्टैग लगे वाहनों की संख्या लगातार बढ़ रही है। आने वाले समय में फास्टैग वाहनों की संख्या बढ़ने के साथ ही टोल पर लगने वाले जाम की समस्या का स्वत: ही समाधान हो जाएगा।
विज्ञापन

कैश में टोल टैक्स जमा करने वाले वाहनों की संख्या बढ़ने के कारण टोल पर जाम के हालात हो गए। यातायात व्यवस्था को बनाए रखने के लिए कैश के लिए एक लाइन को खोलना पड़ा। वही दूसरी लाइन को कैश के लिए आवश्यकता अनुसार प्रयोग में लाया गया। - रूट मैनेजर सीके सिंह।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed