फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahar news

सिकंदराबाद क्षेत्र में लगेगा कूड़ा निस्तारण प्लांट, 3.25 करोड़ मिले

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jan 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
bulandshahar news
amar ujala - फोटो : amar ujala
सिकंदराबाद क्षेत्र में लगेगा कूड़ा निस्तारण प्लांट, 3.25 करोड़ मिले
विज्ञापन

सिकंदराबाद। पालिका के डंपिंग ग्राउंड में बढ़ रहे कूड़े के ढेर की समस्या से जल्द ही पालिका और डंपिंग ग्राउंड के आसपास के लोगों को राहत मिल जाएगी। वहीं नगर की सफाई व्यवस्था में भी सुधार आएगा। शासन ने पालिका को कूड़ा निस्तारण प्लांट के लिए 3.25 करोड़ रुपये की राशि जारी कर दी है। साथ ही कूड़ा निस्तारण प्लांट लगाने के लिए एजेंसी को नामित कर दिया है।
ईओ संजीवनराम ने बताया कि पालिका क्षेत्र से प्रतिदिन करीब 44 मीट्रिक टन गीला और सूखा कूड़ा निकलता है। पालिका क्षेत्र से निकलने वाले कूड़े को सिकंदराबाद ककोड़ मार्ग स्थित डंपिंग ग्राउंड में जमा किया जाता है। बताया कि भारी मात्रा में नगर क्षेत्र से निकलने वाले कूड़े के कारण डंपिंग ग्राउंड में कूड़े के बड़े-बड़े ढेर लग गए हैं। डंपिंग ग्राउंड की भूमि कूड़ा के लिए कम पड़ने लगी थी। बताया कि कूड़ा की समस्या के निदान के लिए उन्होंने शासन को कूड़ा निस्तारण प्लांट लगाने के लिए प्रपोजल बनाकर भेजा था। शासन ने पालिका के प्रपोजल को स्वीकृत करते हुए नगर के कूड़ा निस्तारण के लिए 3.25 करोड़ रुपये जारी किए हैं। कूड़ा निस्तारण प्लांट लगाने के लिए एजेंसी को भी नामित किया है। ईओ ने बताया कि कूड़ा निस्तारण प्लांट के संबंध में उनकी एजेंसी के प्रबंध कमेटी के सदस्यों से बात हो चुकी है। जल्द ही एजेंसी को प्लांट लगाने के लिए भूमि उपलब्ध कराई जाएगी। सफाई निरीक्षक राजेंद्र सिंह ने बताया कि कूड़ा निस्तारण प्लाट में गीले कूड़े से कंपोस्ट खाद बनाई जाएगी। सूखे कूड़े को रिसाइकिलिंग के लिए भेजा जाएगा। केवल पांच प्रतिशत ही वेस्ट बचेगा। जिससे नगर के कूड़े की समस्या समाप्त हो जाएगी। बताया कि एजेंसी के कर्मचारी घर-घर जाकर सूखा व गीला कूड़ा स्वयं एकत्रित करेंगे।
विज्ञापन

इनसेट -
किसानों को होगा फायदा
कूड़ा निस्तारण प्लांट लगने से क्षेत्र के किसानों को फायदा होगा। क्षेत्र के किसानों के स्थानीय स्तर पर ही कंपोस्ट खाद उपलब्ध हो सकेंगी, जिससे उनकी फसल उत्पादन की लागत में कमी आएगी और किसानों का लाभ बढ़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट =
गुलावठी, ककोड़ पालिका को भी मिल सकता है लाभ
सिकंदराबाद में कूड़ा निस्तारण प्लांट का लाभ ककोड़ और गुलावठी पालिका को भी मिल सकता है। ईओ संजीवनराम ने बताया कि यदि प्लांट की आवश्यकता अनुसार सिकंदराबाद पालिका क्षेत्र से कूड़े की पूर्ति नहीं होने पर ककोड़ पालिका, गुलावठी पालिका से भी कूड़ा लिया जा सकता है।

इनसेट=
सफाई कर्मचारियों को दी जाएगी सेफ्टी किट
सिकंदराबाद। नगर पालिका के सफाई कर्मचारियों को सफाई कार्य करने के दौरान जोखिम नहीं उठाना पड़ेगा। पालिका उन्हें सेफ्टी किट उपलब्ध कराएगी। ईओ ने बताया कि पालिका क्षेत्र में 125 स्थाई, संविदा कर्मचारी हैं। वहीं 150 कर्मचारी ठेके पर कार्य करते हैं। बताया कि पालिका के सफाई कर्मचारियों की सफाई के दौरान सुरक्षा को दृष्टिगत पालिका के 125 स्थाई, संविदा कर्मचारियों को सेफ्टी किट उपलब्ध कराई जाएगी। वही ठेकेदार को निर्देशित किया गया है कि ठेके के अंतर्गत सफाई का कार्य करने वाले सभी 150 सफाई कर्मचारियों को सेफ्टी किट उपलब्ध कराई जाए। बताया कि जल्द ही पालिका के सभी सफाई कर्मचारियों को सेफ्टी किट उपलब्ध करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed