फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahar news

यूपी में पति ने कहा कि इस बार भी लड़की को जन्म दिया तो तुझे, तेरी लड़कियों को जान से मार दूंगा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jan 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
bulandshahar news
amar ujala - फोटो : amar ujala
यूपी में पति ने कहा कि इस बार भी लड़की को जन्म दिया तो तुझे, तेरी लड़कियों को जान से मार दूंगा
विज्ञापन

चोला। इस बार अगर लकड़ी को जन्म दिया तो उसे और तेरी दोनों बेटियों का जान से मार दूंगा। यह धमकी पति ने ससुराल से निकालने के बाद मायके में रही रही गर्भवती पत्नी को दी। पीड़िता ने आरोपी पति और उसका सहयोग करने वाले उसके परिवार के लोगों के खिलाफ तहरीर दी है।

चौकी क्षेत्र के गांव कौराली निवासी रानी पुत्री भोलू ने बताया कि पांच वर्ष पूर्व उसकी शादी थाना टप्पल जनपद अलीगढ़ क्षेत्र के गांव निवासी युवक के साथ हुई थी। शादी के बाद उसने दो लड़कियों को जन्म दिया। लड़कियों को जन्म देने पर पति, ससुराल के लोग उसे प्रताड़ित करने लगे। बताया उसके फिर से गर्भवती होने पर ससुरालियों से यह कहकर घर से निकाल दिया कि इस बार भी लड़की को ही जन्म देगी। तभी से वह अपने मायके में रह रही हैं। बताया कि कुछ दिन पूर्व उसका पति उसके मायके में आया। ओर बोला कि पहले से दो लड़कियों को जन्म दे चुकी हैं। इस बार भी अगर लड़की को जन्म दिया तो तुझे और तेरी लड़कियों को जान से मार दूंगा। बताया कि पति के परिवार के लोग उसे प्रताड़ित करने में पति का सहयोग करते हैं। चौकी प्रभारी आनंदवीर सिंह ने मलिक ने बताया कि तहरीर मिली है। पुलिस मामले की जांच कर रही हैं। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed