फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahar news

पेटीएम का फर्जी मैसेज भेजकर दुकानदार से 34 हजार की ठगी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jan 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
bulandshahar news
amar ujala - फोटो : amar ujala
पेटीएम का फर्जी मैसेज भेजकर दुकानदार से 34 हजार की ठगी
विज्ञापन

सिकंदराबाद। पेटीएम द्वारा पेमेंट का फर्जी मैसेज भेजकर कार चालक ने दुकानदार से 34 हजार रुपये की ठगी की ली। रविवार को दुकानदार से दुकान के पास से गुजरी रही कार को पकड़ लिया। मामला पुलिस तक पहुंचा तो जांच के दौरान ठगी में कार चालक की भूमिका सामने आई। कार स्वामी के चालक को पकड़वाने के आश्वासन पर पुलिस ने उसे छोड़ दिया।

कोतवाली क्षेत्र के गांव आढा निवासी जलालुद्दीन ने बताया कि उसका छोटा भाई कार ऐसेसिरीज का कार्य करता है। करीब तीन माह पहले स्विफ्ट डिजायर कार चालक उसकी दुकान पर पहुंचा। उसने म्यूजिक सिस्टम समेत करीब 34 हजार रुपये के सामान की खरीददारी की और उसके मोबाइल पर पेटीएम से पेमेंट से भुगतान करने का फर्जी मैसेज भेज दिया। खाते में बैलेंस चेक करने पर उसे ठगी की जानकारी हुई। रविवार को उक्त कार उसकी दुकान के बाहर से गुजर रही थी तो उसने उसे रोक लिया। कार स्वामी दिल्ली निवासी राजेश ने बताया कि उसने अपनी कार चार माह के लिए एक युवक को 45 हजार रुपये प्रतिमाह किराए पर दी थी। जिसका एग्रीमेंट भी किया गया था। उक्त युवक ने ही दुकानदार के साथ ठगी की। उसका इससे कोई संबंध नहीं है। बाद में कार स्वामी ने दुकानदार को चालक को पकड़वाने का आश्वासन दिया। निरीक्षक सूरज सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों में समझौता होने पर कार को छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed