{"_id":"5e04fdd48ebc3e87935bb33b","slug":"bulandshahar-news-sikandrabad-news-gbd190971250","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर से बुलाकर युवक को मारी गोली, हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर से बुलाकर युवक को मारी गोली, हालत गंभीर
विज्ञापन
amar ujala
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घर से बुलाकर युवक को मारी गोली, हालत गंभीर
सिकंदराबाद। कुछ बदमाशों ने अपने ही गांव के युवक को घर से बुलाकर जंगल में ले जाकर गोली मार दी, युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। घायल के पिता ने तीन नामजद समेत अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव बिलसूरी निवासी सेंसरपाल पुत्र कुंवरपाल सिंह ने बताया कि बुधवार की दोपहर करीब 2.30 बजे गांव निवासी तीन युवक अपने एक अज्ञात साथी के साथ उसके पुत्र विवेक चौधरी उर्फ बिट्टू को घर से बुलाकर अपने साथ ट्यूबवैल पर ले गए। शाम छह बजे विवेक ने घर पर फोन कर कहा कि चार-पांच आदमियों का खाना बना लेना। 6.30 बजे के करीब विवेक घर दौड़ाता हुआ आया। उसके सिर में चोट लगी थी, बाई ओर कंधे से खून बह रहा था। विवेक ने बताया कि उक्त लोगों ने उसे गोली मार दी। विवेक को उपचार के लिए जिला अस्पताल में ले जाया गया, हालत गंभीर होने पर उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। कोतवाल सुनील कुमार सिंह ने बताया कि घायल के पिता की तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।