{"_id":"5e03aae18ebc3e87b75ca724","slug":"bulandshahar-news-sikandrabad-news-gbd1909154195","type":"story","status":"publish","title_hn":"मायके में विवाहिता के साथ ससुरालियों ने की मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मायके में विवाहिता के साथ ससुरालियों ने की मारपीट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मायके में विवाहिता के साथ ससुरालियों ने की मारपीट
सिकंदराबाद। मायके में रह रही विवाहिता के साथ ससुरालियों ने घर में घुसकर मारपीट की। शोर की आवाज सुनकर मोहल्ले के लोगों को आता देख आरोपी फरार हो गए। पीड़िता के पिता ने आरोपी ससुरालियों के खिलाफ तहरीर दी है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव आढा निवासी व्यक्ति ने बताया कि उसने अपनी बेटी की शादी 12 जून 2019 को बिखरख जनपद गौतमबुद्ध नगर के गांव के निवासी युवक के साथ की थी। शादी के कुछ दिन बाद ससुराल वाले दहेज में स्कार्पियो की मांग करने लगें। मांग पूरी नहीं होने पर वह उसकी बेटी को प्रताड़ित करते थे। उसे कई दिनों तक कमरे में बंद कर भूखा रखते थे।। उसे मायके भी नहीं आने देते थे और उनकी फोन पर बात नहीं कराते थे। बेटी को बंधक बनाने की सूचना पर वह उसकी ससुराल पहुंचा और पुलिस को जानकारी दी। बताया कि सूचना पर पहुंची पुलिस ने ही उसकी बेटी को बंधन मुक्त कराया। उसने समाज के गणमान्य लोगों को साथ लेकर बेटी के ससुरालियों को समझाने का प्रयास किया। लेकिन उन्होंने दहेज की मांग पूरी नहीं होने तक बेटी को रखने से मना कर दिया। बताया कि मंगलवार को वह परिवार के लोगों के साथ खेत पर काम करने के लिए गया हुआ था। उसकी बेटी घर पर अकेली थी। इसी दौरान उसका पति, ससुर दो तीन अज्ञात लोगों के साथ घर पहुंचा और उसकी बेटी के साथ मारपीट की। शोर सुनकर मोहल्ले के लोगों को आता देख वह फरार हो गए। घटना की उसने तुरंत पुलिस को जानकारी दी। कोतवाल सुनील कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रह हैं। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।