फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahar news

दहेज की खातिर महिलाओं का उत्पीड़न, घर से निकाला

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 22 Oct 2019 11:21 PM IST
विज्ञापन
दहेज की खातिर महिलाओं का उत्पीड़न, घर से निकाला
विज्ञापन

सिकंदराबाद। दहेज की खातिर ससुरालियों ने विवाहिताओं पर अत्याचार कर उन्हें घर से निकाल दिया। पीड़िता और उनके परिजनों ने ससुरालियों के खिलाफ तहरीर दी है।
नगर के मोहल्ला रिसालदारान निवासी रफीक पुत्र रशीद ने बताया कि उसने दो वर्ष पूर्व अपनी बहन जैबा की शादी दिल्ली निवासी युवक से की थी। शादी में दस लाख रुपये दान दहेज में दिए थे। शादी के कुछ दिन बाद ही ससुरालिए फ्लैट खरीदने के लिए दस लाख रुपये नगद, कार की मांग को लेकर उसकी बहन को प्रताड़ित किया जाने लगा। मांग पूरी नहीं होने पर ससुरालियों ने उसकी बहन को कमरे में बंद कर बिजली के करंट के झटके लगाए। करंट लगाने के कारण वह मानसिक रूप से बीमार हो गई। 13 अक्तूबर को करंट लगाने के कारण वह बेहोश हो गई। पति ने फोन पर उसे जानकारी दी की उसकी बहन की तबीयत खराब हो गई है। जब वह उसकी ससुराल पहुंचा तो उसकी बहन की हालत गंभीर थी। उसने उसे उपचार के लिए बुलंदशहर अस्पताल में भर्ती कराया। गंभीर हालत चलते मेरठ भर्ती कराया गया अब दिल्ली रेफर कर दिया। कोतवाल सुनील कुमार सिंह ने बताया कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

वही कोतवाली क्षेत्र के गांव खैरपुर निवासी वर्षा ने बताया कि उसकी शादी 19 फरवरी 2018 में हरियाणा निवासी युवक से हुई थी। शादी के बाद से ही अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर पति और ससुरालिए प्रताड़ित कर रहे हैं। 16 अक्तूबर को पति औेर ससुरालियों ने पैर पर लोहे की रॉड से वार कर गंभीर घायल कर घर से निकाल दिया। पैर में चोट आने से वह चलने में असमर्थ है। दोबारा लौटने पर जान से मारने की धमकी दी। कोतवाल सुनील कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच कर जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed