फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahar news

गांव में बारात लेकर आए तो दूल्हे को मार दूंगा गोली...

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 15 Oct 2019 06:36 PM IST
विज्ञापन
bulandshahar news
amar ujala - फोटो : amar ujala
गांव में बारात लेकर आए तो दूल्हे को मार दूंगा गोली...
विज्ञापन

बुलंदशहर। तुम जिस लड़की से शादी करने के सपने देख रहे हो उससे मैं प्यार करता हूं। गांव में अगर बरात लेकर आए तो दूल्हे को गोली मार दूंगा। एक युवक ने यह धमकी फोन कर दूल्हे के परिवार के लोगों दी। दूल्हे पक्ष के लोगों ने लड़की पक्ष के लोगों के साथ चौकी में पहुंचकर तहरीर दी।

चौकी क्षेत्र निवासी दो सगी बहनों का रिश्ता तय हो चुका है। दोनों बहनों की आठ नवंबर को बारात आनी थी। बताया कि मोदीनगर क्षेत्र निवासी एक युवक काफी समय से अपने परिवार के लोगों के साथ लड़की के गांव यानि अपनी ननिहाल में रहता हैं। परिवार वालों ने बताया कि बड़ी लड़की के का जहां पर रिश्ता तय हुआ था। उन्होंने बताया कि कहीं से उस युवक ने उनका नंबर ले लिया, और फोन कर उन्हें धमकी दी कि वह उसकी लड़की से प्यार करता है। उसके अलावा कोई भी उससे शादी नहीं कर सकता। अगर गांव में बारात लेकर आए तो दूल्हे को गोली मार दूंगा। इस संबंध में लड़के पक्ष के लोगों ने लड़की पक्ष को जानकारी दी। साथ ही गांव पहुंचकर युवक की हरकत में बारे में गांव के लोगों को बताया। घर वापस लौटने पर युवक ने फिर से दूल्हे पक्ष के लोगों को फोन कर धमकी दी। कहा गांव में पंचायत लेकर आ गए तुम्हें बात समझ में नहीं आई। इसे महज धमकी नही समझों गांव में बरात लेकर पहुंचे तो दूल्हा नहीं बचेगा। चौकी प्रभारी ने बताया कि इस संबंध में शिकायत मिली है। पुलिस जांच कर रही हैं। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed