{"_id":"5d9f6d858ebc3e013549ac36","slug":"bulandshahar-news-sikandrabad-news-gbd186175271","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुनपेड़ा के राशन डीलर पर एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुनपेड़ा के राशन डीलर पर एफआईआर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुनपेड़ा के राशन डीलर पर एफआईआर
ककोड़। जांच के दौरान अनियमितता पाए जाने पर थाना क्षेत्र के गांव सुनपेड़ा निवासी सस्ता गल्ला विक्रेता के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली हैं। पुलिस ने आपूर्ति निरीक्षक की तहरीर पर राशन डीलर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की।
आपूर्ति निरीक्षक आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि ग्राम सुनपेड़ा के ग्रामीणों, ग्राम प्रधान ने गांव के राशन डीलर रघुराज सिंह पर अनियमितता का आरोप लगाया था। ग्रामीणों ने बताया था कि राशन डीलर से मृतक कार्ड धारकों के राशन बना रखे हैं। वही प्राक्सी से कार्ड धारकों को राशन निकाल लिया जाता है। और कार्ड धारक को राशन नहीं मिलता। ग्रामीणों की शिकायत पर जिलाधिकारी ने जिला खाद्य अधिकारी केबी सिंह को जांच के निर्देश दिए थे। डीएम के निर्देश पर जिला खाद्य एवं आपूर्ति अधिकारी टीम के साथ बृहस्पतिवार को ग्राम सुनपेड़ा में जांच के लिए पहुंचे थे। आपूर्ति निरीक्षक सिकंदराबाद आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि जांच के दौरान मृतकों के राशन कार्ड बनाने, प्राक्सी से कार्ड धारकों का राशन निकालने, आदि के आरोप सही पाए गए। वही स्टाक रजिस्टर में भी पूरी तरह से अनियमितता मिली। बताया कि वितरण में अनियमितता पाए जाने पर राशन डीलर रघुराज सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है।
निरीक्षक दुर्गेश कुमार मिश्र ने बताया कि आपूर्ति निरीक्षक की तहरीर पर राशन डीलर रघुराज सिंह के खिलाफ आवश्यक वस्तु खाद्य अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई।