फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahar news

चाकू की नोक पर ससुर ने पुत्रवधू के साथ की दुष्कर्म की कोशिश

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 07 Oct 2019 11:30 PM IST
विज्ञापन
bulandshahar news
चाकू की नोक पर ससुर ने पुत्रवधू के साथ की दुष्कर्म की कोशिश
विज्ञापन

सिकंदराबाद। विवाहिता ने अपने ससुर पर चाकू की नोक पर आतंकित करते हुए दुष्कर्म करने के प्रयास का आरोप लगाया है। पीड़िता ने आरोपी ससुर के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।

नगर निवासी विवाहिता ने बताया कि काफी दिनों से उसका ससुर उसपर गलत नजर रखता था। और उसके साथ अभद्रता से पेश आता था। बताया कि उसके पति ने जब इसका बात का विरोध किया तो उसके ससुर ने उसके साथ भी गालीगलौच की और घर से निकालने की धमकी दी। बताया कि सोमवार की दोपहर करीब 11.30 बजे उसका ससुर घर पहुंचा। उसके हाथ में चाकू था। उसे अकेला देख उसने उसे दबोच लिया। और उसकी गर्दन पर चाकू रख उसे आतंकित करते हुए उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। शोर मचाने पर पहुंचे मोहल्ले के लोगों ने उसकी जान बचाई। बताया कि जानकारी होने पर उसके बच्चों ने विरोध किया तो उसने उनके साथ भी मारपीट की। कार्रवाई करने पर जान से मारने की धमकी दी। कोतवाल सुनील कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच कर जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed